फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kisan Mahapanchayat held in Gohana of Haryana

किसान महापंचायत: दल्लेवाल बोले- एसकेएम में अहम भूमिका निभाने वाले किसानों का पंजाब में चुनाव लड़ना बड़ी गलती

Mon, 28 Mar 2022 01:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 01:19 AM IST
सार

किसान नेताओं ने महापंचायत में सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि किसानों की सरकार किसानों की लंबित मांगें जल्द पूरी करे, नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा।

विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat held in Gohana of Haryana
अनाज मंडी परिसर में आयोजित महापंचायत में पहुंचे किसान नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सरदार जगजीत सिंह दल्लेवाल ने कहा कि सरकार जल्द भूमि अधिग्रहण बिल रद्द करने समेत अन्य मांगों को लागू करे। अगर सरकार ने समय रहते, खासकर भूमि अधिग्रहण बिल वापस नहीं लिया तो राज्य स्तर पर तीन कृषि कानूनों से भी बड़ा आंदोलन होगा। वह रविवार को हरियाणा के गोहाना की नई अनाज मंडी में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा में अहम भूमिका निभाने वाले किसान नेताओं ने पंजाब में चुनाव लड़कर बड़ी गलती की। वह भी इसके हक में नहीं थे। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से वन पेंशन-वन विधायक के निर्णय की भी सराहना की।
विज्ञापन


वहीं भारतीय किसान नौजवान यूनियन के नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि सरकार भूमि अधिग्रहण कानून रद्द करने के साथ ही खराब फसलों का मुआवजा दे। इसके अलावा एमएसपी की गारंटी का कानून बनाए और भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) में हरियाणा-पंजाब की भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने जो भूमि अधिग्रहण कानून बनाया है, उससे किसानों को काफी नुकसान होगा। इससे सरकार किसी भी हाईवे के निकट किसानों की सहमति के बिना कभी भी भूमि अधिग्रहण कर सकती है। इस कानून में मुआवजा भी कम कर दिया गया है।


उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही कानून रद्द नहीं किया तो राज्य स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। सरकार बारिश में जलभराव से खराब हुई फसलों का किसानों को मुआवजा दे। इस दौरान जोगिंद्र नैन, इंद्रजीत सिंह, लखविंदर सिंह, विजय बैंयापुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed