फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kisan Andolan News: Two Farmers of Punjab died at Kundli border in Sonipat

किसान आंदोलन : कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के दो किसानों की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 03 Feb 2021 09:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Feb 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan News: Two Farmers of Punjab died at Kundli border in Sonipat
जोगेंद्र और जसमैल सिंह गिल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में शामिल पंजाब के दो किसानों की बुधवार को मौत हो गई। मृतक पंजाब के जिला तरनतारन के गांव डल का जोगेंद्र व जिला बरनाला के चननवाल गांव का जसमैल गिल है। पुलिस ने जोगेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर साथियों को सौंप दिया, वहीं जसमैल के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पंजाब के जिला तरनतारन के गांव डल का रहने वाला जोगेंद्र (68) बुधवार तड़के कुंडली धरनास्थल पर बने अपने टेंट में मृत मिला। वह 20 जनवरी को धरना स्थल पर आया था और तब से यहीं रह रहा था। साथ आए किसानों ने मामले की सूचना कुंडली थाना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। वहीं किसान के शव का पोस्टमार्टम करवाने आए कुलदीप सिंह, हरपाल सिंह, गुरजीत सिंह, सलविंद्र सिंह, विर्क सिंह व दलबीर सिंह ने बताया कि सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की तरफ से टियर गैस के गोले छोड़ने के बाद जोगेंद्र की तबियत बिगड़ गई थी। उसे संक्रमण हो गया। अब उसकी मौत हो गई। उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। जोगेंद्र के पास दो बेटे व दो बेटियां है। उन्होंने दोनों बेटियों व एक बेटे की शादी कर रखी है। उनका छोटा बेटा अभी अविवाहित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुधवार तीसरे पहर कुंडली धरनास्थल पर पंजाब के ही जिला बरनाला के गांव चननवाल निवासी जसमैल सिंह (47) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि किसान के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। जसमैल के गांव के पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह ने बताया कि वह लगातार किसान आंदोलन से जुड़ा था। पहले पंजाब में तीन माह तक आंदोलनरत रहे। साथ ही अब 27 नवंबर, 2020 यहां आया हुआ था। उनके परिवार में मां, पत्नी व एक बेटा है। 

कुंडली धरना स्थल पर किसान जोगेंद्र व जसमैल सिंह गिल की मौत हुई है। जोगेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं जसमैल के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।  रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed