फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kirti Dahiya won the 400m race, while Deepanshi and Yami won the wrestling competition.

Sonipat News: 400 मीटर दौड़ में कीर्ति दहिया, कुश्ती स्पर्धा में दीपांशी व यामी रही प्रथम

Sun, 26 Oct 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 26 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Kirti Dahiya won the 400m race, while Deepanshi and Yami won the wrestling competition.
फोटो 56- सोनीपत के एसएम हिंदू विद्यालय में ​शिक्षकाें के साथ मौजूद खंड स्तरीय योगसन प्रतियोगिता
सोनीपत/गोहाना। शिक्षा विभाग की ओर से जिला के विभिन्न ब्लॉक में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक की आयोजित दो दिवसीय खंडस्तरीय प्रतियोगिताएं शनिवार को संपन्न की गई। खंड शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में पहले दिन विभिन्न स्थानों पर लड़कियों के अंडर-11 आयुवर्ग की एथलेटिक्स, खोखो, कबड्डी, कुश्ती, योगासन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

सोनीपत में खंड स्तरीय प्रतियोगिता के तहत गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में खोखो प्रतियोगिता, हरसाना रोड स्थित बजरंग अखाड़ा में कुश्ती, सब्जी मंडी के पास गार्गी अकादमी में कबड्डी, सीआरए महाविद्यालय में एथलेटिक्स, एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में खंड खेल संयोजक की भूमिका सुनील त्यागी, राजेश मलिक, अनिल गुलिया, अमनदीप राणा ने निभाई। प्राचार्य सुमित्रा, धर्मेंद्र खटक, एबीआरसी मोनिका दहिया, सुशील कुमार, उमा रानी, बलराज, दीपक, राकेश, जसबीर, नीरज, अजय खत्री ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगासन प्रतियोगिता में दीपिका, शिवानी, सिया, नव्या, वंशिका, हंशिता व हन्नी की टीम विजेता रही। एथलेक्टिस स्पर्धा की 400 मीटर दौड़ में कीर्ति दहिया प्रथम, वेदिका द्वितीय, सिया तृतीय, 200 मीटर दौड़ में परी प्रथम, वेदिका द्वितीय, सिया तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ में कीर्ति दहिया प्रथम, परी द्वितीय, दिव्यांशी तृतीय रही। गोला फेंक में कनक प्रथम, वेदिका द्वितीय, अहाना आंतिल तृतीय रही।
लंबी कूद में कीर्ति दहिया प्रथम, केशू गौड़ द्वितीय, रिद्धि तृतीय रही। कबड्डी प्रतियोगिता में हिमानी नैन, रिया, भविका, भूमि गहलावत, महक की टीम विजेता रही। कुश्ती प्रतियोगिता के 22 किलोग्राम भारवर्ग में दीपांशी प्रथम, 24 किलोग्राम भारवर्ग में हिमांशी, 26 किलोग्राम भारवर्ग में ज्योति, 28 किलोग्राम भारवर्ग में तनीषा, 34 प्लस किलोग्राम भारवर्ग में यामी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
----
योगा स्पर्धा में प्रीति, लंबी कूद में अनुया ने मारी बाजी
गोहाना। खंड गोहाना में नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य सतेंद्र कुमार, प्राचार्य राजेश दूहन, अनीता दूहन के नेतृत्व में प्रतियोगिता आयोजित की गई। शहीद मदनलाल धींगड़ा खेल स्टेडियम में एथलेटिक्स, राजकीय कन्या विद्यालय में योगासन, राजकीय विद्यालय सरगथल में खोखो, राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय लाठ में कबड्डी, शमशेर अखाड़ा भैंसवाल कलां में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होंगी। डीपीई लक्ष्मण सिंह, जगविजय, संजय, पीटीआई शमशेर, मनजीत ने योगदान दिया। 400 मीटर रिले दौड़ में अनुया, पीहू, निधि, अवनी की टीम प्रथम रही। 400 मीटर दौड़ में गुंजन ने प्रथम, अनुया ने द्वितीय, वंशिका ने तृतीय स्थान, 200 मीटर दौड़ में गुंजन, पीहू व प्रियांशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ में पावनी ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय, जानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। योगा प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम, प्रिंसी द्वितीय, लविता तृतीय रही। लंबी कूद में अनुया प्रथम, गुंजन द्वितीय, सोनालिका तृतीय रही।

----
200 मीटर दौड़ में नितिका, 400 मीटर में आरोही तेज दौड़ी
गोहाना। खंड मुंडलाना के गांव बिचपड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी रामकुमार पंघाल की अध्यक्षता में खंड स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुई। संयोजक एवं प्राचार्य धर्मपाल दहिया ने बताया कि 200 मीटर दौड़ में नितिका प्रथम, तनवी द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में आरोही प्रथम, याचना द्वितीय रही। कबड्डी प्रतियोगिता में जनता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुटाना की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में जनता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुटाना की टीम ने प्रथम रही। प्राचार्य लवल किशोर, रामतीर्थ हुड्डा, प्रवीन सैनी, सुरेंद्र भारद्वाज ने विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेलों के आयोजन में डीपीई सत्यवान कुंडू, जयपाल लाठर, रविंद्र सहरावत, बिजेंद्र, पीटीआई संदीप, महावीर सिंह का योगदान रहा।

फोटो 56- सोनीपत के एसएम हिंदू विद्यालय में शिक्षकाें के साथ मौजूद खंड स्तरीय योगसन प्रतियोगिता

फोटो 56- सोनीपत के एसएम हिंदू विद्यालय में शिक्षकाें के साथ मौजूद खंड स्तरीय योगसन प्रतियोगिता

फोटो 56- सोनीपत के एसएम हिंदू विद्यालय में शिक्षकाें के साथ मौजूद खंड स्तरीय योगसन प्रतियोगिता

फोटो 56- सोनीपत के एसएम हिंदू विद्यालय में शिक्षकाें के साथ मौजूद खंड स्तरीय योगसन प्रतियोगिता

फोटो 56- सोनीपत के एसएम हिंदू विद्यालय में शिक्षकाें के साथ मौजूद खंड स्तरीय योगसन प्रतियोगिता

फोटो 56- सोनीपत के एसएम हिंदू विद्यालय में शिक्षकाें के साथ मौजूद खंड स्तरीय योगसन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed