{"_id":"671fff536f9cec0cdb0cbeec","slug":"kilois-team-winner-in-kabaddi-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1007-126854-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कबड्डी प्रतियोगिता में किलोई की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कबड्डी प्रतियोगिता में किलोई की टीम विजेता
Tue, 29 Oct 2024 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो 08- सोनीपत के गन्नौर के गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। गांव शेखपुरा में जनसेवा समिति की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले व अन्य आस-पास से करीब 36 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में गांव किलोई की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र कादियान रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले आयोजित कराए गए। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। वीरेंद्र कादियान ने बताया कि फाइनल मुकाबला गांव किलोई व पानीपत की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में किलोई की टीम ने पानीपत को चार अंकों के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ रक्षक प्रदीप किलोई व सर्वश्रेष्ठ रेडर मोहित जींद को 1100-1100 रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि कबड्डी मिट्टी से जुड़ा खेल है, जो खिलाड़ी जितनी मेहनत करता है उसकी प्रतिभा में निखार आता है। कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान सरपंच कर्मबीर, अधिवक्ता युद्धवीर रापरिया, संदीप बेनीवाल, जसवंत, अनुपम रापरिया, कुलदीप, दीपक व सोनू मौजूद रहे।