{"_id":"67c8b541fb069a0ff5050980","slug":"kilohad-iiit-first-phase-work-will-be-completed-in-august-sonipat-news-c-197-1-snp1008-133249-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"किलोहड़द आईआईआईटी : अगस्त में पूरा होगा प्रथम चरण का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किलोहड़द आईआईआईटी : अगस्त में पूरा होगा प्रथम चरण का काम
Thu, 06 Mar 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11- सोनीपत के गांव किलोहड़द में निर्माणाधीन भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान। संवाद
सोनीपत। गांव किलोहड़द में करीब 1.27 अरब से निर्माणाधीन भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) के प्रथम चरण का कार्य अगस्त माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल आईआईआईटी के पहले चरण का 50 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की ओर से करीब 50 एकड़ जमीन पर निर्माणाधीन आईआईआईटी की सुरक्षा के मध्यनजर 15 दिन में चहारदीवारी का काम शुरू करवाया जाएगा। इस पर 3.72 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसके लिए टेंडर प्रकिया पूरी कर कागजी कार्यवाही की जा रही है।
किलोहड़द में वर्ष 2013 से आईआईआईटी बनाने का प्रस्ताव बना था। 20 जून 2013 को किलोहड़द में 50 एकड़ पंचायती जमीन 33 वर्ष के लिए लीज पर दी गई थी। विकास एवं पंचायत विभाग के तत्कालीन महानिदेशक ने 19 सितंबर 2013 को इसे मंजूरी दी थी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 2 जनवरी 2017 को पत्र जारी कर आईआईआईटी बनाने के निर्देश दिए थे। वर्ष 2019 में कार्य में तेजी आई, लेकिन 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते काम रुक गया था। इसके बाद प्रथम चरण का काम जनवरी 2025 तक पूरा किया जाना था। अब इस अवधि को अगस्त माह तक बढ़ा दिया गया है। किलोहड़द में आईआईआईटी भवन निर्माण के पहले चरण में करीब 85 करोड़ 95 लाख रुपये खर्च किए जाने है। विभाग ने अगस्त 2025 तक पहले चरण का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस बीच विभाग आईआईआईटी की चहारदीवारी का निर्माण भी करवाएगा।
शिक्षण भवन, छात्रावास व बिजली के लिए होगा सब स्टेशन
आईआईआईटी में प्रथम चरण के तहत प्रशासनिक व शिक्षण भवन के साथ दो छात्रावास (लड़के-लड़कियों) भवन, निदेशक आवास का निर्माण करवाया जा रहा है। बिजली व्यवस्था के लिए सब स्टेशन का भवन व गार्ड रूम बनाया जाएगा। स्टाफ कर्मियों के क्वार्टर की व्यवस्था भी कराई जाएगी। दूसरे चरण में दो अन्य छात्रावास, ऑडिटोरियम व स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा रोजगार
किलोहड़द में आईआईआईटी का निर्माण होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही आईआईआईटी का निर्माण क्षेत्र के विकास में भी अहम होगा। तकनीकी शिक्षा के लिए सोनीपत सहित आसपास क्षेत्र के युवाओं को दूर नहीं जाना पड़ेगा।
वर्जन
गांव किलोहड़द में आईआईआईटी के प्रथम चरण का कार्य अगस्त 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सुरक्षा के लिए जल्द चहारदीवारी का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए टेंडर प्रकिया हो चुकी है। इसके बाद दूसरे चरण का काम शुरू किया जाएगा।
नायब चंद, कार्यकारी अभियंता, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग