फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   kidnaper womens arrested

बंधक बनाकर दो लाख रुपये मांगने वाली महिलाएं गईं जेल

Tue, 02 Nov 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
kidnaper womens arrested
गांव पिनाना में व्यक्ति को बंधक बनाकर व झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांगने के मामले में गिरफ्तार महिलाओं को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार महिला ने बताया है कि वह पहले भी एक व्यक्ति की शादी कराकर उससे डेढ़ लाख रुपये ले चुकी है। उसकी दुल्हन तीन दिन बाद ही फरार हो गई थी।
विज्ञापन

गोहाना के व्यक्ति ने मोहाना थाने में तीन महिलाओं पर उसके समधी को बंधक बनाकर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बंधक बनाकर गए व्यक्ति को छुड़वाने के साथ ही तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

तीन दिन बाद फरार हो गई थी दुल्हन
मामले में गिरफ्तार हसीना ने खुलासा किया उसने करीब एक साल पहले झज्जर में कृष्ण नाम के व्यक्ति की शादी करवाई थी। यह शादी उसने डेढ़ लाख रुपये लेकर करवाई थी। शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन फरार हो गई थी। मोहाना थाना पुलिस ने झज्जर पुलिस को इस बारे में मैसेज दे दिया है। इसके साथ आरोपी ने सदर गोहाना में भी 2018 में एक व्यक्ति पर केस दर्ज करवाया था। हसीना ने बताया कि अपहरण कर पैसे मांगने का षड्यंत्र उसने ही रचा था। उसे पैसों की जरूरत थी। उसका पति दिव्यांग है। इसलिए उसने मंजू व सुमन के साथ मिलकर विक्रम के अपहरण का षड्यंत्र रचा। मोहाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी सुमन, मंजू व हसीना को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed