फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Khushi Jangid got 91.8 percent marks in Arts Faculty

Sonipat News: कला संकाय में खुशी जांगिड़ को मिला 91.8 प्रतिशत अंक

Tue, 13 May 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Khushi Jangid got 91.8 percent marks in Arts Faculty
फोटो नंबर- 18नारनौल ​स्थित मॉडल संस्कृत स्कूल में विद्या​र्थियों के साथ स्टाफ सदस्य। स्रोत-
नारनौल। स्थानीय मॉडल संस्कृत स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम के बाद विद्यार्थियों में खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

कॉमर्स संकाय की 13 और कला संकाय की 45 विद्यार्थियों में से 40 ने सफलता प्राप्त की। कला संकाय में खुशी जांगिड़ ने 91.8 प्रतिशत, दीक्षा ने 90.2 प्रतिशत और निखिल ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स संकाय में जयवर्धन ने 79 प्रतिशत और पार्थ ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं विज्ञान संकाय में समीर ने 86 प्रतिशत और उज्ज्वल ने 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी।
विज्ञापन


मेडिकल साइंस में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त पाए हैं। परीक्षा की तैयारी के दौरान कुछ समस्याएं आ रही थीं, लेकिन शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन के कारण अच्छे अंक प्राप्त कर पाया।-स्वयं
विज्ञापन
विज्ञापन


कला संकाय में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। शिक्षकों ने बहुत अच्छे से पढ़ाया और प्रत्येक विषयों का गहनता से अध्ययन करवाया। फलस्वरूप परिणाम अच्छा आया। अब कॉलेज के साथ यूपीएससी की तैयारी करुंगा।-चिराग

कला संकाय में 90.2 प्रतिशत अंक मिला है। मेरी सफलता से माता-पिता बहुत खुश हैं। शिक्षकों का भी मेरे अच्छे परिणाम आने में अहम योगदान है।-दीक्षा

कला संकाय में 91.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर माता-पिता के सपनों को पूरा करना लक्ष्य है। जिन विषयों में कमजोर थी शिक्षकों ने अतिरिक्त समय देकर मदद की थी। -खुशी



विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यार्थी, स्टाफ सदस्य और अभिभावक बधाई के पात्र हैं। यह गर्व का विषय है। -प्रोमिला यादव, प्राचार्या, मॉडल संस्कृत स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed