{"_id":"63e6ae04311b1b09c303e1cf","slug":"khelo-india-youth-games-haryana-won-19-medals-including-two-gold-on-12th-day-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khelo India Youth Games: हरियाणा ने 12वें दिन दो स्वर्ण सहित 19 पदक जीते, दूसरे स्थान पर काबिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khelo India Youth Games: हरियाणा ने 12वें दिन दो स्वर्ण सहित 19 पदक जीते, दूसरे स्थान पर काबिज
Sat, 11 Feb 2023 02:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 11 Feb 2023 02:20 AM IST
सार
थांग ता में तुषार बुधवार और भारोत्तोलन में चंडीगढ़ के परमवीर ने रिकॉर्ड सहित सोना जीता। हरियाणा महिला हॉकी को कांस्य से संतोष करना पड़ा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का 12वां दिन संपन्न होने तक हरियाणा पदक तालिका में दूसरे नंबर है।
विज्ञापन
खेलो इंडिया में कांस्य पदक के साथ हरियाणा की महिला हॉकी टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 12वें दिन हरियाणा ने दो स्वर्ण व दो रजत सहित 19 पदक जीते। पदक तालिका में हरियाणा 40 स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। शुक्रवार को थांग ता में हरियाणा के तुषार बुधवार ने स्वर्ण दिलाया तो भारोत्तोलन में चंडीगढ़ के परमवीर ने रिकॉर्ड सहित सोना जीता। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र लगातार पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र के खिलाड़ी 53 स्वर्ण सहित 154 पदक जीत चुके हैं। प्रतियोगिता में हरियाणा की महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रतियोगिता के 12वें दिन थांग ता 60 किलोग्राम में तुषार बुधवार ने प्रदेश को सोना दिलाया। 56 किलो में भारत ने रजत पदक जीता। भारोत्तोलन में चंडीगढ़ के परमवीर सिंह ने 102 किलो अधिक भार वर्ग में कुल 311 किलोग्राम भार उठाकर रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता। वहीं महिला हॉकी में हरियाणा की टीम ने कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में ओडिशा को 1-0 से हराया। प्रदेश की तरफ से एकमात्र गोल गुरमेल ने 15वें मिनट में किया।
विज्ञापन
पदक तालिका
राज्य स्वर्ण रजत कांस्य कुल
- महाराष्ट्र 53 54 47 154
- हरियाणा 40 27 50 117
- मध्यप्रदेश 38 28 26 92
- राजस्थान 17 10 17 44
- केरला 14 12 19 45