{"_id":"622263910e2d594fe303142d","slug":"khalistan-backed-terrorists-presented-in-panchkula-court-sent-to-jail-sonipat-news-rtk640189131","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालिस्तान समर्थित आतंकियों को पंचकूला कोर्ट में किया पेश, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालिस्तान समर्थित आतंकियों को पंचकूला कोर्ट में किया पेश, भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खालिस्तान समर्थक आतंकियों को रिमांड पूरा होने के बाद सीआईए-1 की टीम ने शुक्रवार को पंचकूला की विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें अंबाला जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपी सागर ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि उनकी गिरफ्तारी नहीं होती तो उन्हें हथियारों की एक और खेप मिल जाती। विदेशों में बैठे आतंकियों के इशारे पर उनको हथियार भेजे जा रहे थे।
खालिस्तान समर्थक चार आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हें 19 फरवरी को जुआं व राजपुर से पकड़ा गया था। आतंकियों से एके-47 और छह पिस्टल के साथ ही भारी मात्रा में मैगजीन-कारतूस बरामद किए गए थे। इनमें से सागर उर्फ बिन्नी और सुनील को रिमांड पूरा होने पर 4 मार्च को पंचकूला की एनआईए-कोर्ट में पेश किया गया। सीआईए, आईबी और पंजाब पुलिस ने उसने पूछताछ की थी। अदालत ने दोनों को अंबाला जेल भेज दिया है।
हथियारों की मिलनी थी एक और खेप
आतंकियों से मिली एके-47 राइफल और विदेशी हथियार देखकर पुलिस भी हतप्रभ रह गई थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह हथियार उनको पंजाब के खरड़ के रहने वाले गोपी ने उपलब्ध कराए थे। वह खरड़ क्षेत्र के दीनापुर से हथियार लेकर आया था और अंबाला में सागर, सुनील और उसके साथियों को दिए थे। सागर ने बताया कि उनको 20 फरवरी को हथियारों की एक और खेप मिलने वाली थी, जिसमें हथगोले से लेकर अन्य घातक हथियार थे। लेकिन उससे पहले ही वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
दीनापुर के खेतों में रखे मिले थे एके-47 राइफल व पिस्तौल
आतंकी आपस में एक-दूसरे से कभी नहीं मिलते थे। इनको संदेश सोशल मीडिया पर मिलते थे। हथियार व वाहन सुनसान जगह लावारिस छोड़कर उपलब्ध कराए जाते थे। सागर और सुनील की मुलाकात केवल हथियार सप्लाई करने आए गोपी से ही हुई है। इनके अलावा वह किसी साथी से कभी नहीं मिले। गोपी को एके-47, पिस्टल व मैगजीन पंजाब के खरड़ क्षेत्र के गांव दीनापुर के खेतों में मिले थे। गोपी ने झाड़ियों में छिपाकर रखे गए हथियार निकाले और लेकर अंबाला पहुंच गया। अंबाला में जहां पर उसको हथियार रखने थे, वहां उपयुक्त हालात नहीं बन पाए। ऐसे में गोपी को मजबूरन मिलकर हथियार उपलब्ध कराने पड़े।
सागर को पहले खेत में मिले थे हथियार और वाहन
सागर ने अपने साथियों के साथ पंजाब में गांव उधमपुर कलां में पूर्व सरपंच अवतार सिंह की गोलियों से भूनकर 8 दिसंबर, 2021 को हत्या की थी। इसके लिए विदेश से निर्देश मिले थे। हत्या के लिए हथियार उनको खेतों में रखे मिले थे। वहीं पर हत्या में प्रयुक्त बाइक भी खड़ी मिली थी। वहां पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
गिरफ्तार आरोपी सागर व सुनील को एनआईए की विशेष अदालत में पंचकूला में पेश किया गया, जहां उन्हें अंबाला जेल भेज दिया गया। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, प्रभारी, सीआईए-1 सोनीपत।