{"_id":"658dc6cd46ed350211074175","slug":"khaki-wala-will-be-able-to-play-badminton-near-the-library-hall-sonipat-news-c-197-1-snp1001-11564-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लाइब्रेरी हॉल के पास बैडमिंटन खेल सकेंगे ‘खाकी वाले’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लाइब्रेरी हॉल के पास बैडमिंटन खेल सकेंगे ‘खाकी वाले’
Fri, 29 Dec 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिसकर्मी व अधिकारियों के साथ ही उनके परिजन, पुलिस ई-लाइब्रेरी में आने वाले विद्यार्थी और डीएवी मल्टीपरपज स्कूल के विद्यार्थी आधुनिक कोर्ट पर बैडमिंटन खेल सकेंगे। पुलिस लाइन में निर्मित किए गए आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का वीरवार देर शाम पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने स्वयं मुकाबला खेलकर शुभारंभ किया। उनके साथ उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार भी मौजूद रहे।
बैडमिंटन कोर्ट के शुभारंभ अवसर पर पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने कहा कि पुलिस आम जनमानस की भलाई के लिए लगातार बेहतर कार्य कर रही है। पुलिस सेवा भाव के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है और बिना अवकाश भी कार्य करती है। ऐसे में पुलिसकर्मी किसी भी माध्यम से जीवन में तनाव मुक्त रहने का प्रयास करें। जीवन में अपनी रुचि के अनुरूप योग, ध्यान और प्राणायाम को अपनाएं और सकारात्मक विचारों पर बल दें। कर्मियों को प्रतिदिन दिनचर्या के दौरान तनाव दूर करने के लिए खेल का सहारा लेना। पुलिस लाइन सोनीपत की आवासीय कॉलोनियों में रह रहे व ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट बहुत बेहतर माध्यम साबित होगा। इस दौरान उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, पुलिस उपायुक्त विजय सिंह, गौरव राजपुरोहित, एसीपी राहुल देव, नरसिंह, रमेश जागलान, सोमबीर कुमार व टीएएसआई धर्मबीर सिंह मौजूद रहे।