फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Karva Chauth festival: Market attracting married women

करवा चौथ पर्व : सुहागिनों को लुभा रहा बाजार

Mon, 30 Oct 2023 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Oct 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth festival: Market attracting married women
सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में करवा चौथ पर्व की तैयारी को लेकर कड़े पसंद करतीं महिलाएं। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। दो दिन बाद आ रहे करवा चौथ के पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह बना हुआ है। पर्व को लेकर महिलाओं ने तैयारी तेज कर दी है। वहीं दूसरी तरफ दुकानदारों ने भी महिलाओं को लुभाने के लिए पूरी तैयारी की है। त्योहार के नजदीक आते ही बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी है।
कच्चे क्वार्टर मार्केट में दुकानों पर महिलाएं सूट, साड़ी, कंगन व सौंदर्य का सामान खरीदने के लिए पहुंच रही हैं। महिलाओं को लुभाने के लिए दुकानदारों ने भी विभिन्न डिजाइन की साड़ियां, सूट व सौंदर्य के सामान से दुकानों को सजा रखा है। दुकानदार कश्मीर का कहना है कि इस बार सिल्क, एमबॉड्री, उपाडा, डोला सिल्क, जयपुरी, पंजाबी, राजस्थानी, जिमी-चू सूट ज्यादा बेचे जा रहे हैं, जिनकी कीमती 500 रुपये से शुरू होती है। वहीं साड़ी विक्रेताओं का कहना है कि अबकी बार बनारसी, जयपुरी, राजस्थानी व अन्य प्रकार की साड़ियां खरीदी जा रही हैं, जिनकी कीमत 800 रुपये से शुरू होकर 8000 रुपये तक है। यह सभी लाल, पीले, गुलाबी, महरून व अन्य रंगों में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

रंग-बिरंगी चूड़ियों से खनखनाए बाजार
बाजार में आकर्षक रंगों की चूड़ियां महिलाओं को खूब आकर्षिक कर रही हैं। चूड़ी विक्रेता विक्की ने बताया कि महिलाएं कपड़ों से मिलाकर चूड़ियां व बिंदी खरीद रही हैं। चूड़ियों में सबसे ज्यादा वेलवेट, राजस्थानी, जयपुरी व जरकन को पसंद किया जा रहा है। इनके साथ हैवी लुक देने के लिए लटकन वाले कड़े वेलवेट की चूड़ियों के साथ मिलाकर खरीदे जा रहे हैं। महिलाएं सूट, साड़ी व चूड़ियों के रंग से मिलती-जुलती बिंदी खरीद रही हैं। इसमें गोल नग व लंबी तिलक वाली बिंदी महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहंदी वालों के पास लगने लगी भीड़
मथुरा के वृंदावन से मेहंदी लगाने कच्चे क्वार्टर मार्केट पहुंचे सचिन ने बताया कि वह 10 वर्ष से मेहंदी लगाने का काम कर रहे हैं। विभिन्न डिजाइन की मेहंदी के अलग-अलग रेट निर्धारित हैं। इसमें 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की मेहंदी लगाई जा रही है। यही नहीं उनके पास घर पर जाकर मेहंदी लगाने की एडवांस बुकिंग आई हुई हैं, जिनके अलग रेट हैं। उन्होंने बताया कि इस पर्व पर महिलाएं सबसे अधिक भरवा हाथ की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed