फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kanwar Yatra: Heavy vehicles will not ply on Baghpat road for 13 days

कांवड़ यात्रा: 13 दिन बागपत रोड पर नहीं चलेंगे भारी वाहन, सोनीपत-बागपत के अधिकारियों ने तैयार की रणनीति

Tue, 27 Jun 2023 11:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 11:47 PM IST
सार

कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा के लिए सोनीपत-बागपत प्रशासन ने मंथन किया। दोनों जिलों के अधिकारियों ने मंगलवार को राई विश्राम गृह में रणनीति तैयार की। यमुना घाट पर पुलिस सुरक्षा के साथ गोताखोर तैनात रहेंगे। प्रकाश की व्यापक व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Heavy vehicles will not ply on Baghpat road for 13 days
बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन व सोनीपत और बागपत के अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के राई में श्रावण मास में शिवरात्रि पर्व पर हरिद्वार व नीलकंठ से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए हरियाणा के सोनीपत और उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की पुलिस और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर दोनों जिलों के अधिकारियों ने मंगलवार को राई विश्राम गृह में रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सभी मार्गों पर यातायात सुचारू बनाए रखने पर सहमति बनी। बेहतर समन्वय व कांवड़ यात्रा से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए दोनों जिलों के अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


सोनीपत के पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन व बागपत के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में में आयुक्त बी सतीश बालन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी बेहतर प्रबंध रहेंगे। कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही कानून व यातायात व्यवस्था को बेहतर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए बागपत प्रशासन के साथ पूरा तालमेल रहेगा। बागपत के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित निवाड़ा से शिवभक्त हरियाणा के सोनीपत के रास्ते अन्य जिलों व राजस्थान की तरफ प्रस्थान करते हैं। इसे लेकर यातायात के साथ कांवड़ियों की सुविधाओं को लेकर सभी प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने सोनीपत प्रशासन से जो सहयोग मांगा उसे पूरा करने पर सहमति बनी।

कांवड़ियों के आगमन के चलते बागपत मार्ग पर भीड़ रहती है। ऐसे में बागपत प्रशासन ने भारी वाहनों को उनकी सीमा में नहीं आने देने की मांग रखी। पुलिस आयुक्त ने संबंधित डीसीपी को इसे लेकर रूट डायवर्ट करने के निर्देश दिए। 4 से 16 जुलाई तक भारी वाहनों को बागपत मार्ग पर नहीं जाने दिया जाएगा। इसके साथ ही केजीपी पर भी भारी वाहनों की इंट्री रोके जाने के दौरान उन्हें सोनीपत की सीमा में नहीं खड़ा होने देने पर सहमति बनी।

यमुना पुल पर प्रकाश और सुरक्षा प्रबंध होगा
बागपत प्रशासन ने निवाड़ा के पास यमुना पुल पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था व सुरक्षा के लिए पुलिस को प्रबंध करने के लिए कहा। उनकी इस मांग को भी सोनीपत प्रशासन ने पूरा करने की बात कही। वहीं यमुना के घाट पर कांवड़ियों के स्नान के दौरान वहां गोताखोर का प्रबंध करने पर भी सहमति बनी। पुलिस आयुक्त ने आपदा प्रबंधन विभाग से मिलकर यह व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े रहेंगे दोनों प्रदेशों के अधिकारी
बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए बागपत और सोनीपत के अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। जिससे कावड़ से संबंधित सभी जानकारी साझा की जा सकेगी। आवश्यकता पड़ते पर ग्रुप में सूचना देकर सभी तक पहुंचाना आसान होगा।


बैठक में सोनीपत से डीसीपी गौरव राजपुरोहित, विजय सिंह, अंशु सिंगला, वीरेंद्र सांगवान, सीटीएम डॉ.अनमोल, एसीपी मुकेश जाखड़, राहुल देव, गोरखपाल, जीत सिंह, रमेश व नरेंद्र सिंह तथा बागपत से एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एडीएम प्रतिपाल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed