{"_id":"6106f90f8ebc3e83f64fcb8a","slug":"kanika-murder-case-secened-accused-arrested-sonipat-news-rtk6196903122","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जत के नाम पर हत्या : प्रेम विवाह करने पर युवती की हत्या करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्जत के नाम पर हत्या : प्रेम विवाह करने पर युवती की हत्या करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इज्जत के नाम बेटी की हत्या करने के मामले में राई थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव रिठाल का रहने वाला वीरेंद्र है। वह युवती के पिता की बुआ का पौत्र है। आरोप है कि उसने ही कार के अंदर युवती की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश करेगी।
गांव मुकीनपुर की कनिका ने पिता विजयपाल के दोस्त वेदप्रकाश से प्रेम विवाह कर लिया था। जिससे नाराज होकर उसके पिता ने बेटी को 6 जुलाई को बहाने से बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोप है कि वह उसे राई थाना के सामने से कार में बैठाकर पहले रोहतक ले गया था। वहां उसने बेटी को वेदप्रकाश से दूर रहने को कहा था। नहीं मानने पर अपनी बुआ के पौत्र वीरेंद्र को रोहतक बाईपास पर बुला लिया था। बाद में खेड़ी दमकन के पास लाकर उसकी कार में हत्या कर दी थी। बाद में कनिका का शव मेरठ में ले जाकर गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में वियजपाल को गिरफ्तार कर इस पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाया था। आरोपी ने ही वीरेंद्र के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कही थी। अब राई थाना पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही विजयपाल को भी सोमवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
चुनरी से दबाया था गला
पुलिस की जांच में सामने आया था कि जिस चुनरी से कनिका का गला दबाया गया था उसे भी आरोपियों ने अन्य कपड़ों के साथ सलीमसरा माजरा के पास खेतों में जला दिया था। पुलिस आरोपी विजयपाल की निशानदेही पर जला हुआ कुछ सामान, वारदात में प्रयुक्त कार व मामले से जुड़ी दो वीडियो पहले ही बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
गंगनहर में 70 किलोमीटर तक तलाश के बाद नहीं लग सका शव का सुराग
पुलिस के अनुसार मेरठ में गंगनहर के अंदर 70 किलोमीटर तक सभी हेड के पास जाकर युवती के शव की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बताया जा रहा है कि पानी का बहाव तेज होने के चलते शव के क्षत-विक्षत होने के बाद नहर में खुर्द-बुर्द होने का भी अंदेशा है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य सबूत जुटाने में लगी है।
युवती की हत्या कर शव को गंगनहर में फेंककर खुर्द-बुर्द करने के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। सोमवार को युवती के पिता को भी रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। मामले से जुड़े सबूत लगातार जुटाए जा रहे हैं।
-बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई।