फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   kalka express will be cancelled for five days

Sonipat News: कालका एक्सप्रेस 17 से 22 दिसंबर तक रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Tue, 06 Dec 2022 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
kalka express will be cancelled for five days
सोनीपत। दिल्ली के पटेल नगर में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दिल्ली से कालका रूट पर चलने वाली कालका एक्सप्रेस 17 से 22 दिसंबर तक रद्द रहेगी। जिससे सोनीपत स्टेशन से अंबाला की ओर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

सोनीपत रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली व अंबाला रूट पर ट्रेनों में आवागमन करते हैं। रेलवे दिल्ली मंडल की ओर से दिल्ली के पटेल नगर में इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते दिल्ली से कालका रूट पर चलने वाली गाड़ी संख्या 14331 (कालका एक्सप्रेस) को 17 से 22 दिसंबर तक रद्द किया गया है। जिसका संचालन 23 दिसंबर से किया जाएगा। कालका एक्सप्रेस दोपहर बाद 4 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली से प्रस्थान करती है। जिसका सोनीपत स्टेशन पर 5 बजकर 15 मिनट पर ठहराव निर्धारित किया गया है। अब इस ट्रेन का छह दिन संचालन नहीं किया जाएगा। जिससे सोनीपत से अंबाला रूट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए निजी वाहनों में सफर करना पड़ सकता है। दिल्ली के पटेल नगर में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते 17 से 22 दिसंबर तक दिल्ली से कालका रूट पर चलने वाली कालका एक्सप्रेस (14331) रद्द रहेगी। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

- दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed