फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kakroi Road, which has been in a dilapidated condition for 16 years, is hopeful of its improvement.

Sonipat News: 16 साल से खस्ताहाल ककरोई रोड के दिन सुधरने की बंधी आस

Sun, 25 Aug 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 25 Aug 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kakroi Road, which has been in a dilapidated condition for 16 years, is hopeful of its improvement.
सोनीपत। 16 साल से खस्ताहाल ककरोई रोड के दिन सुधरने की आस बंधती नजर आ रही है। लंबे समय से आवागमन में बड़े-बड़े गड्ढों का सामना करते आ रहे वाहन चालकों व ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सकती है। लोगों की समस्या के समाधान के लिए शनिवार को उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने लोक निर्माण विभाग व नगर निगम अधिकारियों के साथ ककरोई रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों को तुरंत पैमाइश करवाकर खस्ताहाल सड़क को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सड़क के दोनों ओर पड़े सीवरेज पाइपों को लेकर भी नाराजगी जताई। अधिकारियों को जल्द उन्हें उठवाने के निर्देश दिए, जिससे मार्ग खुला हो सके। साथ ही सीवरेज के गंदे पानी को एसटीपी तक पहुंचाने के लिए ककरोई रोड के दोनों ओर बिछाई गई अस्थाई पाइप लाइनों की जानकारी लेकर नगर निगम के अधिकारियों को मैप तैयार करने की बात कहीं। इसमें यह दर्शाया जाए कि यहां से कितनी पाइप लाइन भूमिगत डाली गई है, उनकी गहराई कितनी है। साथ खस्ताहाल सड़क को दुरुस्त करने का रास्ता निकल सके। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के आयुक्त विश्राम कुमार मीणा, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन प्रशांत कौशिक, एसडीओ अनिल चहल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सरपंच, समाधान की लगाई गुहार
निरीक्षण के दौरान ककरोई गांव के सरपंच कर्मबीर फौजी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त से मांग की, कि ग्रामीण सड़क की समस्या बारे प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत कर चुके हैं। करीब सात माह पहले पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को भी अवगत कराया गया था। अधिकारियों से दौरे से उन्हें उम्मीद है कि ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी कार्यालय के घेराव व सड़क जाम की दी थी चेतावनी
ककरोई व आसपास के ग्रामीणों ने जिला पार्षद संजय बड़वासनी के साथ 28 जून को खस्ताहाल ककरोई रोड पर कीचड़ भरे गड्ढों में बैठक प्रदर्शन किया था। समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यालय व सड़क जाम को भी चेताया था। ग्रामीणों का कहना है कि यहां से करीब आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों का आवागमन है। इनमें ककरोई, खेड़ी, भदाना, नकलोई, निरथान, सिलाना, खांडा व सेहरी शामिल हैं। गड्ढों नुमा सड़क के कारण आए दिन ई-रिक्शा पलट जाती हैं। दोपहिया वाहन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।



ककरोई रोड निरीक्षण के दौरान कुछ जगह से सड़क की पैमाइश गलत मिली है। लोक निर्माण विभाग व नगर निगम अधिकारियों को जल्द पैमाइश करवाकर खस्ताहाल सड़क को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को आवागमन में आसानी हो सके।
- डॉ. मनोज कुमार, उपायुक्त, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed