{"_id":"62990adb6cc09b3995638a1f","slug":"kajal-will-participate-in-asian-wrestling-championship-to-be-held-in-bahrain-sonipat-news-rtk6484710124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहरीन में होने वाली एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी काजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहरीन में होने वाली एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी काजल
विज्ञापन
महिला पहलवान काजल अपने प्रशिक्षक अजय मलिक व चाचा कृष्ण पहलवान के साथ। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीतांजलि कुश्ती अकादमी, गुरु सदन, बड़वासनी की महिला पहलवान काजल बहरीन में होने वाली एशियाई अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। काजल ने वीरवार को साई लखनऊ में आयोजित ट्रायल के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की साक्षी को 10-0 से हराकर भारतीय टीम में जगह बनाई।
अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रणधीर मलिक ने बताया कि रांची में आयोजित अंडर-15 आयु वर्ग की राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में लड़कियों के 66 किलो भार वर्ग में काजल ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए दमदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। गत वर्ष इसी प्रतियोगिता में काजल ने रजत पदक जीता था। प्रशिक्षक अजय मलिक ने बताया कि काजल ने वीरवार को साई, लखनऊ में एशियाई प्रतियोगिता के लिए आयोजित ट्रायल में दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए भारतीय टीम में जगह बनाकर बहरीन की टिकट पक्का कर लिया।
संस्था के चेयरमैन नरेंद्र सूरा, गीतांजलि स्कूल की प्राचार्य ए. शर्मिला, भारतीय महिला कुश्ती टीम के पूर्व मुख्य प्रशिक्षक कुलदीप मलिक, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा, अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रणधीर मलिक, प्रशिक्षक अजय मलिक व कृष्ण पहलवान ने काजल को बधाई दी है।