{"_id":"5e405a3c8ebc3ee5f2343b48","slug":"jvm-became-champion-in-group-dance-competition-sonipat-news-rtk5414588115","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह नृत्य प्रतियोगिता में जीवीएम बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह नृत्य प्रतियोगिता में जीवीएम बना चैंपियन
विज्ञापन
जीवीएम कन्या कॉलेज में एनसीसी महोत्सव के समापन पर समूह नृत्य करती छात्राएं
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। 12वीं हरियाणा एनसीसी बटालियन की ओर से जीवीएम कन्या कॉलेज में रविवार को तीन दिवसीय एनसीसी महोत्सव वॉरियर्ज का समापन हुआ। इसका शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत्त कर्नल संदीप चौधरी ने किया। गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसमें एनसीसी कैडेट्स ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।
सेवानिवृत्त कर्नल संदीप चौधरी ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनसीसी हमें अनुशासन सिखाता है, जिससे किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। जीवीएम की कैडेटों ने 12वीं बटालियन को सदैव गौरवान्वित किया है। कैडेट्स ने राज्य ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार उपलब्धियां दर्ज की हैं। समारोह के विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज मान और फ्लाइंग ऑफिसर प्रीति दलाल ने भी कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्हें नियमित रूप से कड़ा परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी ने कहा कि एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया जाता है। प्राचार्य डा. ज्योति जुनेजा ने कहा कि एनसीसी के विद्यार्थियों को अलग पहचान मिलती है। इसके पहले महोत्सव के अंतिम दिन भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन
जीवीएम की एनसीसी अधिकारी प्रियंका ने बताया कि कार्यक्रम में समूह नृत्य और एकल नृत्य स्पर्धाएं आयोजित की गई। समूह नृत्य में जीवीएम कन्या कॉलेज ने बाजी मारी। पंडित नेकीराम कॉलेज रोहतक ने द्वितीय और आईबी कालेज पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया। एकल नृत्य में पंडित नेकीराम कॉलेज रोहतक को प्रथम व जीवीएम कन्या कॉलेज को द्वितीय और हिंदू कालेज सोनीपत को तृतीय पुरस्कार मिला। सेवानिवृत्त कर्नल संदीप चौधरी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न कालेजों की एनसीसी इकाइयों के अधिकारी व कैडेट्स उपस्थित रहे।