{"_id":"683f50ce4c432502a70a3cc2","slug":"jute-bags-distributed-to-get-rid-of-polythene-sonipat-news-c-197-1-snp1003-137513-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पॉलिथीन मुक्ति के लिए बांटे जूट के बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पॉलिथीन मुक्ति के लिए बांटे जूट के बैग
Wed, 04 Jun 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो 06: सोनीपत बस अड्डे के पास स्वच्छता पखवाड़े के दौरान पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने का संदेश देते
सोनीपत। नगर निगम की ओर से मंगलवार को बस अड्डे के नजदीक से स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया गया।
मेयर राजीव जैन ने दुकानदारों, रेहड़ी वालों को पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत जूट के बैग वितरित किए। साथ ही भविष्य में पॉलिथीन के बैग में सामान न बेचने की अपील की। स्वच्छता पखवाड़ा 21 जून तक चलेगा।
मेयर ने कहा कि पॉलिथीन का इस्तेमाल स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन के कारण सड़कों पर कचरा दिखाई देता है। सीवरलाइन जाम हो जाती है। बेसहारा गोवंश इसे खाकर मर जाते हैं।
अभियान के तहत शहर में सड़कों, नालों की सफाई व जनता को जागरूक करने के लिए अभियान चलेंगे। मेयर ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा।
इस मौके पर पौधे लगाओ अभियान, नुक्कड़ नाटक व जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
मेयर ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक को इसको अपने जीवन का अंग बनाना होगा।
इस दौरान निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी, सुरेंद्र नैय्यर, सुरेंद्र मदान, भारत भूषण, सत्यनारायण मेहरा, मुख्य सफाई निरीक्षक सतेंद्र दहिया, सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह व अन्य मौजूद रहे।