{"_id":"6a10806c60866ec8a50d8077","slug":"judge-levels-allegations-of-theft-and-indecency-against-domestic-help-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154385-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जज ने घरेलू सहायक पर लगाए चोरी और अभद्रता के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जज ने घरेलू सहायक पर लगाए चोरी और अभद्रता के आरोप
Fri, 22 May 2026 09:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 22 May 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा(सोनीपत)। पूर्व एसडीजेएम खरखौदा विक्रांत सिंह की शिकायत पर उनके सरकारी आवास से नकदी, चांदी के सामान और महंगे जूतों की चोरी के मामला सामने आने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में घरेलू सहायक सुदर्शन चंद पर शक जताया गया है। इसकी जांच करने के बाद खरखौदा पुलिस ने कार्रवाई की है।
सोनीपत ऑफिसर कॉलोनी निवासी जज विक्रांत सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि वह पहले खरखौदा में एसडीजेएम के पद पर कार्यरत थे और सरकारी आवास में रहते थे। उनके यहां वर्ष 2018 से सुदर्शन चंद घरेलू सहायक और कुक के तौर पर कार्यरत था। शिकायत के अनुसार सुदर्शन का व्यवहार लंबे समय से ठीक नहीं था और वह शराब पीकर घर में झगड़ा करता था।
आरोप लगाया गया था कि अप्रैल में सुदर्शन ने उनके माता-पिता के साथ अभद्रता की। इसके बाद वह घर छोड़कर चला गया। बाद में घर से 12 हजार रुपये गायब मिले। गुरुग्राम में पूछताछ के दौरान सुदर्शन ने पैसे लेने की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी थी। इसके बाद 20 अप्रैल को सरकारी आवास खाली करते समय घर से करीब 16-17 हजार रुपये कीमत के जूते, मंदिर से करीब 11 सौ ग्राम चांदी का सिक्का और करीब 200 ग्राम की चांदी की दुर्गा माता की मूर्ति भी गायब मिली।
विज्ञापन
इस पर पुलिस को अवगत कराया गया। खरखौदा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जज विक्रांत सिंह वर्तमान में गुरुग्राम में नियुक्त हैं।