{"_id":"67a3c2abc7f1ef13700d4fbc","slug":"johnny-and-happy-will-spread-awareness-against-drug-addiction-by-running-500-km-sonipat-news-c-197-1-snp1003-131891-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 500 किमी दौड़कर नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे जोनी व हैप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 500 किमी दौड़कर नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे जोनी व हैप्पी
Thu, 06 Feb 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो 28: सोनीपत के गन्नौर से हरी झंडी दिखा कर दौड़ के लिए रवाना करते सामाजिक कार्यकर्ता पवित्र
गन्नौर। पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति में गांधी नगर के दो एथलीट जोनी और हैप्पी 500 किलोमीटर की दौड़ लगाकर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे। बुधवार को विधायक देवेंद्र कादियान के कार्यालय से सामाजिक कार्यकर्ता पवित्र कुंडू ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत करवाई। दोनों एथलीट प्रतिदिन 100 किलोमीटर दौड़ेंगे, जिसमें अमन राणा और रोकी उनका समर्थन करेंगे। रात्रि विश्राम धर्मशाला, मंदिर या गुरुद्वारा में होगा।
गांधी नगर निवासी जोनी और हैप्पी गन्नौर के मैदान में अभ्यास करते हैं और वह इस दौड़ को पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि मानते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में अधिकतर लोग अपने लिए काम करते हैं, लेकिन वे वीर सैनिकों के सम्मान में दौड़ रहे हैं। इस पहल के माध्यम से वह युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने का संदेश देंगे। समाजसेवी पवित्र कुंडू ने युवाओं से शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ने की अपील की। इस दौड़ के लिए देवा सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से निशुल्क एंबुलेंस सेवा प्रदान की गई है। इस दौरान सुनील नैन, सुभाष रोहिल्ला, जगदेव, सुखबीर, काला, कोच सुनील छिक्कारा और संजय त्यागी भी उपस्थित रहे।