फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   JJP preparing to form a new organization in Haryana: Dushyant Chautala

हरियाणा में नया संगठन खड़ा करने की तैयारी में जजपा : दुष्यंत चौटाला

Fri, 14 Feb 2025 03:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 03:52 AM IST
विज्ञापन
JJP preparing to form a new organization in Haryana: Dushyant Chautala
गन्नौर । हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी (जजपा) जल्द ही प्रदेश में नया संगठन खड़ा करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर फीडबैक लिया जा रहा है। वह लड़सौली गांव में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जजपा कार्यकर्ता चौ. देवीलाल की नीतियों में विश्वास रखते हैं और गरीब, मजदूर, किसान व कमेरा वर्ग के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि आने वाला समय जजपा का होगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन आज किसान को उसकी मेहनत का भी पूरा फल नहीं मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि जजपा की सरकार बनने पर आम जनता, मजदूर, किसान और गरीबों के हित में फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर जजपा नेता अनिल त्यागी, राज सिंह नांदल, सुमित राणा, देवेंद्र, प्रियव्रत मोर, पूर्व सरपंच प्रदीप, सुमित अत्री, धर्म सिंह, राहुल आंतिल, देवेंद्र मोर, अजय मोर, प्रदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed