फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   JJP leader Digvijay Chautala demanded the government to release the schedule of student union elections

JJP के प्रधान महासचिव ने सरकार को दिया अल्टीमेटम: पांच तक छात्रसंघ चुनाव का शेड्यूल जारी न होने पर आंदोलन

Wed, 02 Aug 2023 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 02 Aug 2023 10:33 PM IST
सार

जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव ने जजपा के ही सहयोग से चल रही सरकार को अल्टीमेटम दिया है। जजपा नेता मुरथल विवि में छात्र हुंकार रैली का न्योता देने पहुंचे थे। 6 अगस्त को हिसार में इनसो का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

विज्ञापन
JJP leader Digvijay Chautala demanded the government to release the schedule of student union elections
इनसो सदस्यों व छात्रों को संबोधित करते जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार को 5 अगस्त तक शिक्षण संस्थानों में छात्र संघ के प्रत्यक्ष चुनाव का शेड्यूल जारी करना चाहिए। उन्होंने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि शेड्यूल जारी नहीं होने पर इनसो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।

विज्ञापन


दिग्विजय ने कहा कि इनसो एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करता है। वह बुधवार को मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छात्र संवाद कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। वह विद्यार्थियों को 6 अगस्त को हिसार में होने वाली हुंकार रैली का न्योता देने आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रैली के जरिए इनसो का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़ समेत विभिन्न राज्यों से इनसो कार्यकर्ता भाग लेंगे। दिग्विजय ने सरकार को 5 अगस्त तक का अल्टीमेटम देते हुए साफ कहा कि छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल जारी करें अन्यथा प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि 6 अगस्त को इनसो के स्थापना दिवस समारोह में छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए प्रदेश के छात्रों की हुंकार देखने के लिए मिलेगी। जजपा के जिला प्रधान राज सिंह दहिया ने कहा कि संगठन से उन युवाओं को जोड़ें जो मेहनती और ईमानदार हों। बैठक की अध्यक्षता इनसो की सोनीपत इकाई के अध्यक्ष शुभम नैन ने की।


इस मौके पर चेयरमैन सुमित राणा, इनसो राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोनी लठवाल, राकेश चहल, दीपक मलिक, इनसो प्रभारी राजेंद्र जेलदार, संदीप ठरू, कृष्ण सरोहा, अमित चोपड़ा, अजय कुहाड़, मनोज मलिक, मनजीत, भावुक लठवाल, अक्षित,अन्नू सहरावत, विभा, अंजलि, मनस्वी, सिमरन, निशा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed