फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   JJP District President and BJP Mahila Morcha District President from Sonipat joined Congress

Haryana Politics: सोनीपत में BJP JJP को झटका, भाजपा की महिला मोर्चा, जजपा जिलाध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का 'हाथ'

Tue, 14 Mar 2023 08:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Mar 2023 08:04 PM IST
सार

पदम दहिया अजय चौटाला और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के नजदीकी माने जाते थे। बीजेपी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रोमिला दहिया ने भी कांग्रेस का 'हाथ' थाम लिया है।

विज्ञापन
JJP District President and BJP Mahila Morcha District President from Sonipat joined Congress
कांग्रेस में शामिल करते राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले में जजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम दहिया व भाजपा महिला जिलाध्यक्ष प्रोमिला मलिक के अलावा भाजपा नेता सुरेश त्यागी कांग्रेस में शामिल हो गए। तीनों नेताओं ने नई दिल्ली में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा से मिलकर कांग्रेस में अपनी आस्था जताई। इससे भाजपा व जजपा को सोनीपत में करारा झटका लगा है।

विज्ञापन


जजपा के जिलाध्यक्ष पदम दहिया ने एक दिन पहले ही जजपा संस्थापक डॉ. अजय चौटाला का जन्मदिन मनाया था। मंगलवार को नई दिल्ली में जाकर उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। पदम सिंह दहिया, प्रोमिला मलिक व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश त्यागी ने अपनी-अपनी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से पहले इस्तीफा दिया फिर कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन


जजपा का जिलाध्यक्ष बनने से पहले पदम सिंह दहिया इनेलो के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पदम सिंह दहिया वर्ष 2000 में परिसीमन से पहले सोनीपत के रोहट हलके से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने इनेलो के टिकट पर वर्ष 2014 में सोनीपत लोकसभा का चुनाव लड़ा। वर्ष 2019 में वह इनेलो छोड़कर जजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महिला जिला अध्यक्ष प्रोमिला मलिक इससे पहले इनेलो की भी महिला जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं। प्रोमिला मलिक वर्ष 2019 में इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं। वर्ष 2011 से 2014 तक इनेलो की प्रदेश महासचिव रहीं। वर्ष 2014 से 2019 तक इनेलो की महिला जिला प्रधान रहीं। वर्ष 2018 से 2019 तक इनेलो की प्रदेश प्रवक्ता रहीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश त्यागी गन्नौर में सक्रिय हैं।


त्यागी समाज के प्रदेशाध्यक्ष हैं। भाजपा में आने के बाद से लगातार उपेक्षा होना इस्तीफा देेने का कारण बताया। वे पहले इनेलो के गन्नौर हलका अध्यक्ष रह चुके हैं। करीब 4 साल पहले वे भाजपा में शामिल हुए थे। इस दौरान खरखौदा से विधायक जयवीर सिंह, सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार व वरिष्ठ नेता सुरेंद्र छिक्कारा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed