फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jiya excelled in essay writing.

Sonipat News: निबंध लेखन में जिया ने मारी बाजी

Thu, 17 Sep 2026 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Jiya excelled in essay writing.
16jjrp16- राजकीय कॉलेज बिरोहड़ में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते विद्या​र्थी। स्रोत : कॉलेज
साल्हावास। राजकीय कालेज बिरोहड़ में महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत कविता पाठ व निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. रश्मि ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अपनी प्रतिभा एवं विचारों को अभिव्यक्त करने के लिए मंच प्रदान करना, उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं संचार कौशल का विकास करना है। निबंध लेखन प्रतियोगिता में जिया ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय, कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल डॉ. वीरेंद्र सिंह, नीतू एवं डॉ. पवित्रा देवी शामिल रहे। कविता पाठ प्रतियोगिता में जिया ने प्रथम, भारती ने द्वितीय तथा पारुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. नरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, डॉ. पवित्रा देवी एवं डॉ. सीतू सिंह शामिल रहे। इस अवसर पर प्रशासनिक प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां छात्राओं के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed