फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jhajjar team dominated on the third day of open football competition

Sonipat News: ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन झज्जर की टीम का रहा दबदबा

Sun, 18 Feb 2024 09:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 18 Feb 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
Jhajjar team dominated on the third day of open football competition
फोटो 24- सोनीपत के गांव बिचपड़ी में फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। संवाद
गोहाना। गांव बिचपड़ी में चल रही चार दिवसीय विशाल ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को झज्जर टीम का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के गांवों व शहरों से आई टीमों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। आज के कई मुकाबलों में अंत तक रोमांच चरम पर रहा।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की प्रतिभा को पुरस्कृत करने के लिए प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 51 हजार रुपये, दूसरा इनाम 31 हजार रुपये व तीसरा इनाम 11 हजार रुपये का रखा गया हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं नशे से दूर कर खेलों की ओर ले जाना है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में पहला मुकाबला मेजबान टीम बिचपड़ी ए और बुटाना के मध्य खेला गया। जिसमें बिचपड़ी ए 2-0 के अंतर से विजेता रही। वहीं दूसरा मुकाबला करनाल के गांव नरू खेड़ी व पानीपत की सिवाह के मध्य खेला गया। जिसमें नरू खेड़ी ने 1-0 से सिवाह को पराजित किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीसरा मैच झज्जर के गांव डिमाणा व झज्जर के बीच खेला गया। जिसमें झज्जर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिमाणा को 5-2 के अंतर से पराजित किया। वहीं झज्जर व बहादुरगढ़ के बीच हुआ मुकाबला अंत तक रोमांचक बना रहा। जिसमें पेनल्टी शूटआउट के माध्यम से झज्जर ने बहादुरगढ़ को 6-5 से हराया। प्रतियोगिता के दौरान ओल्ड बिचपड़ी क्लब की टीम बाय के माध्यम से अगले दौर में पहुंच गई। इस दौरान गौरव पूनिया, सुरेश पूनिया, हर्ष, पवन पूनिया, सुमित पूनिया व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 24- सोनीपत के गांव बिचपड़ी में फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। संवाद

फोटो 24- सोनीपत के गांव बिचपड़ी में फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed