फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jewellery and threads were removed at the gate, even shoes were removed for inspection

Sonipat News: गेट पर उतरवाए गहने-धागे, जूते तक खुलवाकर हुई जांच

Mon, 28 Jul 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 28 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and threads were removed at the gate, even shoes were removed for inspection
फोटो 34- सोनीपत में डीएवी मल्टीपरपज स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले महिला अ - फोटो : संवाद
सोनीपत। प्रदेशभर में दो दिन हुई सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) रविवार को संपन्न हुई। जिले में पानीपत और भिवानी के अभ्यर्थियों को तीन चरण की कड़ी जांच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। महिला हो या पुरुष अभ्यर्थी दोनों के गेट पर प्रवेश से पहले आभूषण व हाथ-गले में बंधे धागों को उतरवा दिया गया।
विज्ञापन

जिले में प्रथम जांच में मुख्य द्वार पर तैनात पुलिस कर्मियों ने अभ्यर्थियों की लाइन लगवाकर बारीकी से जांच की। गेट पर महिला अभ्यर्थियों से नाक का कोका, टॉप्स, अंगूठी, चूड़ियां, गले का हार व पुरुषों से हाथ या गले में बंधे धागे उतरवा दिए गए। अधिकतर केंद्रों पर पुरुषों के जूते उतरवाकर तलाशी ली गई। प्रत्येक केंद्र के बाहर 10 से 15 पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

दूसरे चरण की जांच में गेट के बाद अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। तीसरे चरण में हेल्प डेस्क स्थापित कर अभ्यर्थियों के अंगूठे का निशान व प्रवेश पत्र की जांच कर फोटो का मिलान किया गया। इससे पहले अभ्यर्थी करीब एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों के बाहर जमा होने लगे थे। लाइन में लगे अभ्यर्थियों की एक-एक कर जांच के बाद केंद्र में प्रवेश मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed