{"_id":"65b160089365cecefd0abcf6","slug":"jewelery-and-cash-stolen-from-the-house-of-a-family-who-had-gone-to-fill-rice-sonipat-news-c-17-1-roh1010-345151-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भात भरने गए परिवार के घर से आभूषण और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भात भरने गए परिवार के घर से आभूषण और नकदी चोरी
विज्ञापन
सोनीपत। ब्रह्म कॉलोनी स्थित बंद घर के ताले तोड़कर चोर आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। पीडि़त परिवार भात भरने भांजे की शादी में गया था। वापस लौटने पर चोरी का पता लगा। वहीं एक अन्य घर में भी चोरी की जानकारी मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से गांव उद्देशीपुर फिलहाल ब्रह्म कॉलोनी निवासी संदीप ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह 21 जनवरी को परिवार सहित अपने भांजे की शादी में गए थे। 23 जनवरी को लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर जांच की तो सामान बिखरा पड़ा था। अंदर अलमारी से एक जोड़ी सोने के झुमके, चुटकी, पायल, छह कडूली, चार जोड़ी पाजेब, चार जोड़ी चांद-सूरज, एक छोटी पायल, सोने का चांदी-सूरज, सोने की बालियां, पांच चांदी के सिक्के और 20 हजार रुपये गायब थे।
साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें पता लगा कि मूलरूप से नसीरपुर फिलहाल पटेल नगर निवासी राकेश के घर भी चोरी हुई है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

24जेएनडी21-एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ के सदस्य। संवाद