फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jewelery and cash stolen from the bag of a woman going to her maternal home by riding in an e-rickshaw

ई-रिक्शा में सवार होकर मायके जा रही महिला के बैग से आभूषण व नकदी चोरी

Thu, 07 Oct 2021 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen from the bag of a woman going to her maternal home by riding in an e-rickshaw
शहर के आदर्श नगर से ई-रिक्शा में सवार होकर जेठानी के साथ मालवीय नगर स्थित मायके जा रही महिला के बैग से पर्स चोरी हो गया। पर्स में नकदी और सोने के आभूषण थे। महिला ने मायके पहुंचकर बैग देखा तो चोरी का पता चला। चोरी का शक ई-रिक्शा में बैठी दो महिलाओं पर जताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आदर्श नगर की मोनिका ने सेक्टर-23 चौकी पुलिस को बताया कि वह मंगलवार शाम को अपनी जेठानी के साथ ई-रिक्शा से मालवीय नगर स्थित मायके जा रही थी। गीता भवन चौक के पास से ई-रिक्शा में दो महिलाएं और सवार हो गईं। उनके साथ में एक बच्चा थी था। दोनों महिलाएं तिरंगा चौक के पास उतर गईं, जबकि वह मालवीय नगर पर पहुंचकर ई-रिक्शा से उतरी। मालवीय नगर में घर पर पहुंचकर सामान चेक किया तो बैग में रखा हुआ पर्स गायब था। पर्स में सोने की चार अंगूठी, सोने के कंगन और ढाई हजार रुपये थे। उसके बाद उन महिलाओं की तिरंगा चौक व गीता भवन चौक के आसपास तलाश की गई, लेकिन कहीं पर पता नहीं चल सका। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी पहचान के लिए गीता भवन चौक व तिरंगा चौक पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed