फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   JEE Mains paper missed due to wrong center showing on admit card, students furious

एडमिट कार्ड पर गलत केंद्र दर्शाने से छूटा जेईई मेंस का पेपर, परीक्षार्थियों में रोष

Sun, 29 Aug 2021 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
JEE Mains paper missed due to wrong center showing on admit card, students furious
जेईई मेंस परीक्षा के लिए जारी किया गया एडमिट कार्ड। - फोटो : Sonipat
जेईई मेंस की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को जारी किए गए एडमिट कार्ड पर केंद्र का स्थान गलत दर्शाने पर कई परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए। इससे परीक्षार्थियों में रोष है। परीक्षार्थियों का कहना है कि एडमिट कार्ड पर दर्शाए गए केंद्र व वास्तविक परीक्षा केंद्र के बीच की दूरी करीब 55 किलोमीटर है। इस दूरी को तय करने के लिए परीक्षार्थियों को करीब डेढ़ से दो घंटे का समय लग गया। समय पर केंद्र पर न पहुंचने के कारण परीक्षार्थियों का पेपर छूट गया। परीक्षार्थियों का कहना है कि उन्हें किसी और की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सभी परीक्षार्थियों की मांग है कि उन्हें दोबारा पेपर देने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन

सोनीपत के गांव मुरथल निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि 27 अगस्त को उसके बेटे आकाश की जेईई मेंस की परीक्षा थी। आकाश को जारी किए गए एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र श्री बलवंत दयाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, चिड़ाना, एनएच 71ए गोहाना, पानीपत, रोहतक रोड दर्शाया गया था। परीक्षा का समय दोपहर बाद तीन से शाम 6 बजे तक था। परीक्षार्थियों को दोपहर 1:40 से 2:30 बजे तक केंद्र में दाखिल होने के निर्देश दिए गए थे। 2:30 बजे के बाद आने वाले परीक्षार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। आकाश दोपहर 12:30 बजे ही केंद्र पर पहुंच गया था। संस्थान के बाहर बैठे गार्ड को एडमिट कार्ड दिखाया तो उसने बताया कि यहां किसी प्रकार का पेपर नहीं है। सुबह से करीब 20 से 25 परीक्षार्थी यहां आ चुके हैं। चिड़ाना स्थित संस्थान के बाहर करीब 20 से 25 परीक्षार्थी परेशान रहे और वास्तविक परीक्षा केंद्र का पता करते रहे।
विज्ञापन

सुभाष चंद्र का कहना है कि बाद में पता लगा कि वास्तविक परीक्षा केंद्र बागपत रोड स्थित गांव पलड़ी के पास है। इस पर कुछ परीक्षार्थी पलड़ी के लिए रवाना भी हुए, लेकिन निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सके। जिस कारण उनका पेपर छूट गया। आकाश का कहना है कि उसने जेईई मेंस की परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी की थी और पूरी उम्मीद थी कि वह पेपर क्लीयर कर लेगा, लेकिन किसी और की गलती का खामियाजा न जाने कितने ही परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ा। पेपर देने से वंचित रहे आकाश व अन्य की मांग है कि उन्हें पेपर देने का दोबारा मौका दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed