फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jazal farmers harvested 70 acres of wheat crop under police protection

जाजल के किसानों ने पुलिस सुरक्षा में काटी 70 एकड़ गेहूं की फसल

Fri, 09 Apr 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Jazal farmers harvested 70 acres of wheat crop under police protection
राई। यमुना खादर क्षेत्र में हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच जारी सीमांकन विवाद के कारण जाजल गांव के किसानों ने शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा में 70 एकड़ गेहूं की फसल की कटाई की। इससे पहले जाजल गांव के किसानों ने यूपी गांव निवाड़ा के किसानों पर उनकी गेहूं की फसल की कटाई करने का आरोप लगाया था। इस बारे में डीसी को ज्ञापन दिया गया था। डीसी श्यामलाल पूनिया के आदेश पर पुलिस बल के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर तैनात रहे।
विज्ञापन

गांव जाजल के किसानों ने डीसी से शिकायत की थी कि गांव निवाड़ा के किसान उनकी बिजाई की गई गेहूं की फसल काट रहे हैं। उन्हें फसल काटने नहीं दी जा रही है। जिस पर डीसी श्यामलाल पूनिया ने सोनीपत के नायब तहसीलदार बलवान सिंह व राई के नायब तहसीलदार सतीश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। शुक्रवार सुबह दोनों ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस सुरक्षा के साथ फसल कटवाने के लिए पहुंचे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने आदेश पर दो कम्बाइन मशीनों से खेतों में गेहूं की कटाई कराई गई। शाम तक चली कार्रवाई में जाजल के किसानों ने 70 एकड़ गेहूं की फसल की कटाई की।
विज्ञापन

235 एकड़ जमीन का चल रहा विवाद
हरियाणा के जाजल व यूपी के निवाड़ा गांव के किसानों के बीच 235 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। जाजल गांव के किसानों का आरोप है कि यह जमीन जाजल गांव के किसानों व कुछ जमीन पंचायत की है। 19 नवंबर 2020 को जाजल गांव के किसान गेहूं व सरसों की बिजाई के लिए पांच ट्रैक्टरों के साथ खेत में गए थे। इस दौरान यूपी के निवाड़ा गांव के किसानों ने उन पर हमला कर दिया था, इस दौरान 9 किसानों समेत बीच बचाव करा रहे पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed