फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   jat reservation, ultimatom to goverment, mahapanchayat in jind, sonipat

सरकार को 21 दिन का अल्टीमेटम, मांगे नहीं मानीं तो 30 को जींद में महापंचायत

Mon, 04 Jul 2016 12:11 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Mon, 04 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
jat reservation, ultimatom to goverment, mahapanchayat in jind, sonipat
जाट आरक्षण को लेकर दहिया खाप के चबूतरे के नजदीक सिसाना गांव में हुई महापंचायत में जाट आरक्षण को लागू करवाने, जेल में बंद युवाओं के केस वापस लेने, मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए प्रदेश सरकार को 21 दिन का अल्टीमेटम दिया गया। - फोटो : amar ujala
जाट आरक्षण को लेकर दहिया खाप के चबूतरे के नजदीक सिसाना गांव में रविवार को महापंचायत हुई। इसमें जाट आरक्षण को लागू करवाने, जेल में बंद युवाओं के खिलाफ केस वापस लेने, मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने के लिए प्रदेश सरकार को 21 दिन का अल्टीमेटम दिया गया। तय हुआ कि अगर सरकार ने 24 जुलाई तक मांगों को पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया तो 30 जुलाई को जींद की जाट धर्मशाला में खापों के प्रतिनिधियों, जाट संगठनों के नेताओं की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में यूपी और पंजाब चुनाव में भाजपा को जाट समाज की ओर से समर्थन देने और आंदोलन की रणनीति पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे जाट आरक्षण को लेकर सिसाना गांव में सर्वखाप महापंचायत हुई, जिसकी अध्यक्षता दहिया खाप के प्रतिनिधि एवं पंचायत में घोषित प्रधान सुरेंद्र दहिया ने की। महापंचायत में हरियाणा, दिल्ली व यूपी की विभिन्न खापों के प्रधानों व प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले, राजेंद्र दहिया ने पंचायत में एजेंडा रखा गया। पंचायत में हरियाणा, दिल्ली और यूपी की विभिन्न खापों के 60 प्रधानों व प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। हालांकि, इस यूपी से महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे नरेश टिकैत महापंचायत में नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


खापों को जयचंद बताने वालों का बहिष्कार करें जाट
महापंचायत के दौरान कई खाप प्रतिनिधियों ने बिना नाम लिए कहा कि एक व्यक्ति जो खापों को जयचंद बताता है, उसी को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया जा रहा है। ऐसे व्यक्ति का जाटों द्वारा बहिष्कार किया जाना चाहिए। अभी न तो आरक्षण मिला है और न ही जेलों में बंद युवाओं को रिहा किया गया है। लेकिन एक व्यक्ति पगड़ियां बंधवाता घूम रहा है। खापों को ऐसे व्यक्तियों को सबक सिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ उठाकर घोषित किया सुरेंद्र को दहिया खाप का प्रधान
महापंचायत में अहलावत खाप के प्रधान जयसिंह अहलावत ने सुरेंद्र दहिया को दहिया खाप का प्रधान बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे पंचायत में मौजूद प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। खास बात यह है कि एक जुलाई को सिसाना गांव में दहिया खाप की ओर से यशपाल मलिक का सम्मान किया गया था, जिसमें प्रताप सिंह दहिया को प्रधान घोषित किया गया था।


ये खाप प्रतिनिधि पहुंचे
महापंचायत में हुड्डा खाप प्रधान धर्मपाल हुड्डा, खेड़ा खाप प्रधान सतबीर पहलवान, पालम दिल्ली 360 प्रधान रामकरण, सरोहा खाप प्रधान रणधीर सरोहा, गुलिया खाप के प्रवक्ता सुमेर गुलिया, जाट महासभा प्रधान ओम प्रकाश मान, ईश्वर सिंह गोयत, सांगवान खाप प्रतिनिधि सोमवीर सांगवान, रेड्डू खाप के नौगांव प्रधान दलबीर सिंह, चहल खाप की प्रतिनिधि राजबाला चहल, संयुक्त जाट आरक्षण समिति उत्तर प्रदेश से एचपी परिहार, पालम दिल्ली 360 के उप प्रधान राम प्रसाद, बड़वासनी बारहा से प्रीतम बड़वासनी, हिसार से धर्मबीर, जाखड़ खाप प्रधान कश्मीर सिंह, युवा जाट पंचायत प्रधान नवीन मलिक, 360 सोनीपत से राजेंद्र खत्री, जाट महासभा यूपी से ओमवीर, सतरोला खाप से इंद्र सिंह मोर सहित अनेक तपों के प्रधान और प्रतिनिधि पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed