{"_id":"68f3f5f705d4bf7ca10ef841","slug":"jat-club-beat-gladiators-in-football-sonipat-news-c-197-1-snp1001-143996-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फुटबॉल में जाट क्लब ने ग्लेडियेटर्स को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फुटबॉल में जाट क्लब ने ग्लेडियेटर्स को हराया
Sun, 19 Oct 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो :17: सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुधीर फुट
सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सातवीं सुधीर फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन जाट फुटबॉल क्लब ने ग्लेडियेटर्स क्लब को हराया। प्रतियोगिता में छह टीमें भाग ले रही हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिवंगत सुधीर सरोहा की याद में आयोजित की जा रही है।
फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजक सज्जन सरोहा ने बताया कि प्रतियोगिता में छह टीम भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में सड़क हादसे में बेटे सुधीर सरोहा की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद प्रत्येक वर्ष दिवाली पर सुधीर फुटबॉल क्लब की तरफ से प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।
प्रतियोगिता के पहले दिन जाट फुटबॉल क्लब व ग्लेडियेटर्स क्लब के बीच हुए मुकाबले में जाट फुटबॉल क्लब ने 5-0 से जीत दर्ज की। इसके साथ वी फुटबॉल क्लब व सेक्टर-23 फुटबॉल क्लब के बीच हुए मुकाबले में वी क्लब ने 4-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान क्लब के राकेश सहरावत, अभिषेक दहिया, बिसन सरोहा, नवीन कुंडू, साहिल आर्य, गौरव व नितिन मौजूद रहे।