{"_id":"659ee3ea4691a96e410f2063","slug":"janta-society-elections-will-be-held-on-11th-february-sonipat-news-c-197-1-snp1001-12220-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जनता सोसाइटी के चुनाव 11 फरवरी को होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जनता सोसाइटी के चुनाव 11 फरवरी को होंगे
Thu, 11 Jan 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। दि जनता रिलीफ सोसाइटी, गुड़ मंडी के चुनाव का बिगुल बज गया है। रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए अधिवक्ता अशोक शर्मा ने बुधवार को सभी सदस्यों को चुनावों की अधिसूचना जारी की है। 21-22 जनवरी तक का समय नामांकन पत्र दाखिल करने का रखा गया है। 23 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 24 जनवरी को नामांकन वापसी का दिन निर्धारित किया गया है। वहीं चुनाव चिह्न 25 जनवरी को मिलेंगे। 11 फरवरी को सोसाइटी के मंडी स्थित कार्यालय में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। संवाद
विज्ञापन