फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jam on bypass due to increase in arrival of paddy in the market

Sonipat News: मंडी में धान की आवक बढ़ने से बाईपास पर लगा जाम

Sat, 18 Nov 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 18 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Jam on bypass due to increase in arrival of paddy in the market
सोनीपत के गोहाना में महम-जींद बाईपास पर जाम के कारण लगी ट्रैक्टर-ट्रालियों की लाइन। संवाद
गोहाना। जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में फसल की आवक तेज हो गई है। धान लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइन लग रही है, इससे जाम की स्थिति बन रही है। शुक्रवार को महम-जींद बाईपास पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे किसान करीब 4 घंटे तक जाम में फंसे रहे। जाम की सूचना पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया, जिसके बाद ही वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

धान कटाई का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में किसान धान की फसल की कटाई व झड़ाई कराते ही मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं। इससे मंडी में आवक बढ़ गई है। आवक ज्यादा होने से अनाज मंडी में व्यवस्था बिगड़ गई है। मंडी परिसर में फसल ज्यादा होने के कारण किसानों को फसल डालने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल रहा है। इससे अनाज मंडी परिसर के अंदर और बाहर सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही हैं। जाम की स्थिति से महम रोड, बरोदा रोड और जींद रोड पर भी यातायात प्रभावित होता है।
विज्ञापन

अब तक धान की हुई आवक
पीआर : 56705 क्विंटल
1509 किस्म : 548562 क्विंटल
शरबती : 305 क्विंटल
डीबी : 19267 क्विंटल
1121 किस्म : 1176296 क्विंटल

धान की आवक बढ़ने से सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। इससे निपटने के लिए पुलिस की मदद ली जा रही है। साथ ही आढ़तियों को भी फसल का उठान तेजी से कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। -दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed