{"_id":"6a7b430a691c32622606fda8","slug":"jalabhishek-performed-at-ambedkar-law-university-on-shivratri-sonipat-news-c-197-1-snp1003-158600-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिवरात्रि पर आंबेडकर विधि विश्वविद्यालय में हुआ जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिवरात्रि पर आंबेडकर विधि विश्वविद्यालय में हुआ जलाभिषेक
Tue, 11 Aug 2026 09:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 11 Aug 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, राई स्थित श्री भीम रामेश्वर महादेव मंदिर में श
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, राई स्थित श्री भीम रामेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर शिव जलाभिषेक किया गया। कुलपति डॉ. देविंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भगवान शिव की विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने सुख-शांति, समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।
कुलपति ने शिव के जीवन-दर्शन को आत्मसंयम, धैर्य, अनुशासन, त्याग और लोककल्याण से जोड़ते हुए कहा कि शिवरात्रि आत्मचिंतन तथा सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा लगाने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया।
कुलसचिव डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि विधि विद्यार्थियों में न्याय, नैतिकता, मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जरूरी है। कार्यक्रम में जल संरक्षण, स्वच्छता, पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।