फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jakhauli Lions team winner in cricket match

Sonipat News: क्रिकेट मैच में जाखौली लायंस की टीम विजेता

Mon, 04 Nov 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 04 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Jakhauli Lions team winner in cricket match
फोटो 14- सोनीपत के गांव जाखौली स्थित आयकुस क्रिकेट अकादमी में आयोजित त्रिकोणीय श्रृंखला में पदा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव जाखौली स्थित आयकुस क्रिकेट अकादमी में हरियाणा दिवस पर टी-20 क्रिकेट दिवाली कप के फाइनल मुकाबले में जाखौली लायंस ने जीत दर्ज कराई। प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि प्रो. कुणाल जीत सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रो. सुभाष सिसोदिया, कदम सिंह राणा, राजपूत सभा के अध्यक्ष डॉ. गुलशन रहीं।

प्रशिक्षक दीपक चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला जगदीशपुर जायंट्स की टीम व जाखौली लायंस के बीच खेला गया। जगदीशपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 171 रन बनाए। टीम की तरफ से गिरयान ने 66 रन की शानदार पारी खेली। दीपांशु ने 28 रन और दीप ने 23 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाखौली लायंस की टीम ने 19 ओवर में 175 रन बनाकर ट्रॉफी काे अपने नाम किया। जाखौली लायंस की तरफ से दीपांशु पाल ने 64 रनों की पारी खेली। अंशु चौहान की 42 रन बनाए। प्रतियोगिता में गिरयान व रोहन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। रोहन, हार्दिक, किट्टू, लक्ष्य, अनमोल को इमरजिंग खिलाड़ी चुना गया। मोहित, अमित, अंकित, रितेश, अमान, भविष्य, पृथ्वी, दक्ष, देव, वंश, कार्तिक, केशव और प्रणव ने भी अच्छा खेल दिखाया। प्रतियोगिता के समापन के दौरान संजय भारद्वाज, नंद किशोर, बृजमोहन चौहान व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश तुषीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed