फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jain: Youth should play a role in nation building by following the life of Mahatma Phule

महात्मा फुले के जीवन का अनुकरण कर राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएं युवा : जैन

Sat, 11 Apr 2026 05:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Jain: Youth should play a role in nation building by following the life of Mahatma Phule
महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते निवर्तमान मेयर राजीव जैन व अन्य। स्रोत : प्
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


सोनीपत। नगर निगम के निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले को नमन करते हुए युवाओं को प्रोत्साहित किया कि वे उनके आदर्शों और शिक्षाओं तथा संपूर्ण जीवन का अनुकरण कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका अदा करें। वे शनिवार को नई सब्जी मंडी चौक पर आयोजित महात्मा फुले जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले विरले संत एवं समाज सुधारक थे जिनका पूरा जीवन समाज को समर्पित रहा। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। कुरीतियों को दूर करने के लिए संघर्ष किया। महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन

उनका मानना था कि भावी पीढ़ी का निर्माण करने वाली माताओं-बहनों को शिक्षित किए बिना समाज व राष्ट्र की वास्तविक उन्नति नहीं हो सकती है। जब इस कार्य के लिए उन्हें कोई महिला नहीं मिली तो उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित कर एक शिक्षिका बनाया ताकि वे महिलाओं को शिक्षित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में भी शिक्षा समाज की पहली जरूरत है। इस अवसर पर पार्षद हरिप्रकाश सैनी, मुकेश सैनी, महेंद्र सैनी अधिवक्ता, जय भगवान, अमित सोनक, संजू, रजत जैन, संजय, कृष्ण सैनी, आनंद सैनी, संजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed