{"_id":"68f7daeccdf211d43f0ac3f7","slug":"iti308-seats-remained-vacant-even-after-on-the-spot-admission-sonipat-news-c-197-1-snp1001-144074-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आईटीआई...ऑन द स्पॉट दाखिले के बाद भी खाली रह गईं 308 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आईटीआई...ऑन द स्पॉट दाखिले के बाद भी खाली रह गईं 308 सीटें
Wed, 22 Oct 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो :28: सोनीपत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दस्तावेज की जांच कराते विद्यार्थी। संव
सोनीपत। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में छह चरणों की दाखिला प्रक्रिया और हाल ही में आयोजित ऑन द स्पॉट दाखिले के बाद भी 308 सीटें रिक्त रह गई हैं। कुल 736 सीटों पर ही दाखिले हुए हैं जबकि शेष सीटें खाली रहीं, जिससे प्रबंधन और निदेशालय दोनों के सामने चुनौती खड़ी हो गई है।
कौशल विकास एवं औद्योगिक शिक्षा निदेशालय ने उन छात्रों को जो पहले के दाखिले में वंचित रहे 17 अक्तूबर तक अंतिम अवसर प्रदान किया था। इसके बाद 8 दिन की ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया भी आयोजित की गई, लेकिन इसका लाभ केवल 43 छात्रों ने उठाया। इससे यह स्पष्ट होता है कि पर्याप्त संख्या में छात्र अभी भी विभिन्न ट्रेडों में दाखिला लेने के लिए तैयार नहीं हैं।
आईटीआई प्रबंधन ने कहा कि रिक्त सीटों को भरने और छात्रों को व्यावसायिक प्रशिक्षण का अवसर सुनिश्चित करने के लिए निदेशालय से पुन: दाखिले की अनुमति देने का अनुरोध किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रबंधन यह भी प्रयास कर रहा है कि रिक्त सीटों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए और संस्थान के संसाधनों का पूरा लाभ उठाया जा सके।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे समय में जब युवाओं में कौशल विकास और रोजगार की मांग बढ़ रही है, रिक्त सीटों को भरना न केवल छात्रों के लिए बल्कि संस्थान की प्रभावशीलता के लिए भी महत्वपूर्ण है।