फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   It was not an accident, it was a murder by hitting, son's friend arrested

Sonipat News: हादसा नहीं, टक्कर मारकर की गई हत्या, बेटे का दोस्त गिरफ्तार

Mon, 04 Aug 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 04 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
It was not an accident, it was a murder by hitting, son's friend arrested
फोटो : 25: खरखौदा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस
खरखौदा। सात दिन पहले आईएमटी में सोहटी के पास हुई सड़क दुर्घटना हादसा नहीं षड्यंत्र के तहत हत्या थी। पुलिस ने रविवार को इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस की मानें तो पूछताछ में हत्या के पीछे बड़ा मामला निकलकर सामने आ सकता है।
विज्ञापन


25 जुलाई को थाना कलां गांव के फूल कंवर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 24 जुलाई की रात उनका बेटा सावंत कुमार आईएमटी की तरफ सोहटी मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हो गया। सूचना पाकर वह खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचे थे। घायल सावंत की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना उसे भतीजे पवन ने दी थी, परिजन की तरफ से मौके पर जाकर जांच की गई तो थार गाड़ी से सावंत कुमार की स्कूटी को टक्कर मारने का पता चला था। शुरुआत में मामला लापरवाही से हुई दुर्घटना के तहत दर्ज किया गया था। अब फिर से फूल कंवर ने एक शिकायत देते हुए उसके बेटे की सड़क हादसे में मौत न होकर साजिशन हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूल कंवर ने अपने पोते के दोस्त विकास पर ही जान बूझकर टक्कर मारते हुए सावंत कुमार की हत्या कर दिए जाने की बात कही, पुलिस ने इस दिशा में अपनी जांच को बढ़ाते हुए आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया। उसे रविवार को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि उससे मामले में पूछताछ की जा सके। पुलिस का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में ही इस मामले की सच्चाई का पता चलेगा।


आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, इस प्रकरण में बड़ा मामला सामने निकलकर आ सकता है। जिसके लेकर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।


- देवेंद्र कुमार, प्रभारी, थाना खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed