फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   It rained somewhere and it was cloudy somewhere, the temperature dropped by four degrees

Sonipat News: कहीं हुई बारिश तो कहीं छाए रहे बादल, चार डिग्री गिरा तापमान

Mon, 12 Aug 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 12 Aug 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
It rained somewhere and it was cloudy somewhere, the temperature dropped by four degrees
सोनीपत। जिले में रविवार को एक बार फिर मौसम में परिवर्तन आया है। जिले के अधिकतर क्षेत्रों में दिन भर आसमान में काले बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। जिले के गोहाना व राई क्षेत्र में सुबह के समय बारिश हुई, जबकि सोनीपत शहर में दोपहर के समय कुछ देर के बूंदाबांदी हुई। इससे जिले के अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सप्ताह के अंत तक बारिश के आसार बने रहेंगे। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

बिजली कटों ने बढ़ाई परेशानी
आसमान पर छाए बादलों व बारिश ने जहां लोगों को राहत पहुंचाई, वहीं शहर में कई क्षेत्रों में गुल हुई बिजली ने परेशानी बढ़ा दी। फाजिलपुर 33 केवी सब स्टेशन की मुख्य लाइन में फाल्ट आने से दोपहर के समय एटलस रोड, सुभाष चौक, कच्चे क्वार्टर मार्केट, गीता भवन चौक सहित अन्य क्षेत्रों में कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

धान उत्पादक किसानों के खिले चेहरे
जिले में करीब 90 हजार हैक्टेयर भूमि पर धान की रोपाई की गई है। सोमवार को हुई बारिश से हरे चारे व धान की फसल को काफी फायदा पहुंचेगा। मौसम के मिजाज को देखते हुए किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। बारिश में किसानों का सिंचाई का खर्च कम होने के साथ ही पौधे की अच्छी ग्रोथ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली-एनसीआर में मानसून सक्रिय हुआ है। जिससे अच्छी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। रविवार को अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हुई है। वहीं पूरे सप्ताह गरज के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं। जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी। हालांकि अभी लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा।
- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed