{"_id":"68813bca3372edcb170f525d","slug":"it-rained-on-the-third-day-too-there-was-no-relief-from-humidity-sonipat-news-c-197-1-snp1001-139760-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तीसरे दिन भी हुई बारिश, उमस से नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तीसरे दिन भी हुई बारिश, उमस से नहीं मिली राहत
Thu, 24 Jul 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो :28: सोनीपत के रोहतक रोड पर बारिश के बाद भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद
सोनीपत। जिले में लगातार तीसरे दिन भी बारिश हुई। मंगरवार रात में जहां राई व खरखौदा में बारिश हुई तो वहीं बुधवार दिन में में अधिकतर क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। कुछ स्थानों पर बारिश से जलभराव भी हो गया। बारिश से तापमान में भले ही गिरावट दर्ज की गई मगर उमस से राहत नहीं मिली।
मानसून की टर्फ लाइन अब दिल्ली-एनसीआर से होकर गुजर रही है। ऐसे में रुक-रुक कर बारिश जारी है मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 24 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र विकसित होगा जिसके प्रभाव से सोनीपत व आसपास के क्षेत्र में अगले कई दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है।
बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुक कर हल्की बारिश व बूंदाबांदी होने से तापमान में कमी आई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। इसके चलते लोगों को उमस झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
शहर में जलभराव व कीचड़ बना मुसीबत
बारिश व बूंदाबांदी से शहर में जलभराव व कीचड़ मुसीबत बन गया है। निचाई वाले स्थानों पर जलभराव से राहगीरों को परेशानी हुई। वहीं बारिश के बाद ज्यादातर सड़कों पर कीचड़ फैलने से पैदल राहगीर परेशान रहे। बाजारों में भी कीचड़ ने लोगों के आवागमन में परेशानी बढ़ाई।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मानसून के चलते बारिश का दौर जारी रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बने हैं। दो दिन तक बूंदाबांदी या हल्की बारिश होते रहने के आसार हैं।
डॉ. प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, केवीके सोनीपत।