फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   It rained heavily on Dulhendi, festival celebrated in traditional way

Sonipat News: दुल्हेंडी पर जमकर बरसे कोरडे, पारंपरिक तरीके से मनाया पर्व

Tue, 26 Mar 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 26 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
It rained heavily on Dulhendi, festival celebrated in traditional way
सोनीपत। जिले भर में सोमवार को दुल्हेंडी (होली) का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक रंगों के पर्व की धूम रही। डीजे की धुन पर युवाओं ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए जमकर धमाल मचाया। युवाओं, महिला व पुरुषों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगोत्सव की बधाइयां दी। सभी एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर व पानी फेंकते हुए मस्ती में डूबे रहे। दुल्हेंडी पर्व पर महिलाओं ने जमकर कोरड़े बरसाते हुए पारंपरिक तरीके से पर्व मनाया।
विज्ञापन

सोनीपत शहर के साथ खरखौदा, गन्नौर, गोहाना, राई में भी रंगों की धूम रही। गांवों में फाग खेला गया और एक दूसरे पर जमकर पानी डाला गया। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुआ एक-दूसरे को रंग लगाने व पानी डालने का दौर दोपहर बाद तक भी जारी रहा। शहर की सड़कों पर युवाओं का हुजूम दिखा तो गांवों में भी लोगों ने रंगों के इस पर्व का जमकर लुत्फ उठाया। महिलाओं ने होली के रंग को और अधिक गाढ़ा करते हुए देवरों पर जमकर कोरड़े बरसाए। युवा वर्ग महिलाओं के कोरड़ों की मार से बचने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


बाजारों में रहा सन्नाटा

शहर की सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बाजार में एक-दो दुकानों को छोड़ अधिकतर दुकानें बंद रही। सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही बेहद कम रही। दोपहर बाद ही बाजारों में चहलकदमी दिखाई दी। रंगों के उत्सव पर मचने वाले हुड़दंग को देखते हुए पुलिस ने भी पहले से ही सभी व्यापक प्रबंध किए हुए थे। जिले में चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया रंगों का त्योहार
गन्नौर। दुल्हेंडी पर युवाओं व बच्चों में खासा उत्साह रहा। हर वर्ग के लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। लोगों ने पकवानों का भी आनंद उठाया। पुलिस प्रशासन ने त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए थे। रंग से सराबोर समूह में चल रहे युवा रास्ते में मिल रहे हर एक को रंगने में गुरेज नहीं कर रहे थे। कई जगहों पर ढोल-मजीरा बजाते हुए व होली गीतों पर लोगों ने ठुमके भी लगाए। छोटे बच्चे घर की छतों से आने-जाने वाले पर पिचकारी से रंग डाल रहे थे। सड़कों पर लोग डीजे लगा कर डांस करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed