फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   It is wrong for Punjab to claim that the entire country has the right on water: Dr. Arvind Sharma

पानी पर पूरे देश का हक, पंजाब का जताना गलत : डॉ. अरविंद शर्मा

Sun, 25 May 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 25 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
It is wrong for Punjab to claim that the entire country has the right on water: Dr. Arvind Sharma
फोटो 02: सोनीपत के गोहाना रोड स्थित ब्राह्मण भवन में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात क
सोनीपत। पानी पर पूरे देश का हक होता है। पंजाब सरकार का हक जताना गलत है। यह बात हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शनिवार को गोहाना रोड स्थित ब्राह्मण भवन में आयोजित कार्यक्रम में सर्व समाज को 30 मई को रोहतक के गांव पहरावर में होने वाले राज्यस्तरीय परशुराम जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने का न्योता देने के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहीदों व सैनिकों के सम्मान में, भगवान परशुराम की शान में, 36 बिरादरी के कल्याण में, ब्राह्मण है मैदान में। इस बार भगवान परशुराम जयंती देश के जवानों को समर्पित है। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के दौरान देश के जवानों ने जो किया वह गौरवमयी है।
विज्ञापन

विधायक अशोक अरोड़ा के साथ हुई मारपीट के मामले में उन्होंने कहा कि ऐसा होना गलत है। ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष के सवाल उठाने पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को पहलगाम में जो हुआ उसका जवाब देने के लिए था। आतंकवाद और आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इस पर विपक्ष का सवाल उठाना गलत है। आज तिरंगा यात्रा देश और सैनिकों के सम्मान में निकल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर अली खान की गिरफ्तारी और भाजपा नेता के बयान पर उन्होंने कहा कि प्रोफेसर ने टिप्पणी की थी। भाजपा नेता का अपना बयान था। दोनों में फर्क था, इसलिए अली खान की गिरफ्तारी हुई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, राज्य मंत्री गौरव गौतम, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक भी शामिल होंगे।
उन्होंने काह कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह रैली नहीं, अपितु भावनात्मक समारोह है। इससे प्रदेश के हजारों परिवारों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने गौड़ संस्था में प्रशासक नियुक्त कर संस्था के विकास को रफ्तार देने का मार्ग प्रशस्त किया है।

ब्राह्मण सभा प्रधान अशोक शर्मा, अनिल शर्मा व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंत्री को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अनिल ठक्कर, नीरज शर्मा, सूरत, चांदकरण शर्मा, जयभगवान शर्मा, नरेंद्र ठेकेदार, सुभाष गौड़, अश्वनी कौशिक व अन्य उपस्थित रहे।

फोटो 02: सोनीपत के गोहाना रोड स्थित ब्राह्मण भवन में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात क

फोटो 02: सोनीपत के गोहाना रोड स्थित ब्राह्मण भवन में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed