फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   It is the job of the workers to nurture the lotus bud in whose hand the party will give: Manohar Lal

पार्टी जिसके हाथ में कमल की कली देगी, उस कली को खिलाने का काम कार्यकर्ताओं का है : मनोहर लाल

Sun, 23 Jun 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Jun 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
It is the job of the workers to nurture the lotus bud in whose hand the party will give: Manohar Lal
फोटो 09- सोनीपत के गोहाना में रोहतक-पानीपत हाईवे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए। संवाद
गोहाना (सोनीपत)। प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। पार्टी जिसके हाथ में कमल की कली देगी, उस कली को खिलाने का काम कार्यकर्ताओं का है। यह बातें केंद्रीय शहरी निकाय और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कही। वह करनाल से रोहतक जाते समय रोहतक-पानीपत हाईवे पर गोहाना बाईपास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिले।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में बहुत पसीना बहाया है। यह पसीना विधानसभा चुनाव तक सूखना नहीं चाहिए। कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत दर्ज की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन सांसदों को केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति सभी गांवों में 24 घंटे हो, इसके लिए काम को और बढ़ाया जाएगा। नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम की पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के विकास को लेकर भी काम किए जाएंगे। भाजपा नेता इंद्रजीत विरमानी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करनाल से रोहतक बैठक में जा रहे थे। गोहाना बाईपास पर भाजपा के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, उमेश शर्मा, नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी, भूपेंद्र मलिक, योगेश्वर दत्त आदि नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed