फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   It is not appropriate for Delhi CM to blame farmers for pollution issue: Mohanlal Badoli

प्रदूषण के मामले में दिल्ली की सीएम का किसानों पर दोषारोपण करना उचित नहीं : मोहनलाल बड़ौली

Mon, 28 Oct 2024 03:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 28 Oct 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
It is not appropriate for Delhi CM to blame farmers for pollution issue: Mohanlal Badoli
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि प्रदूषण के मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के बयान राजनीति से प्रेरित हैं। प्रदूषण का कारण महज पराली जलाने को बताया जाना गलत है। प्रदेश में पराली जलाने के मामलों में कमी आई है और हरियाणा के किसान पराली प्रबंधन कर खूब मुनाफा कमा रहे हैं।

मोहन लाल बड़ौली रविवार को भाजपा विधायक निखिल मदान की तरफ से यूनिक गार्डन में आयोजित दिवाली मिलन समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पराली से 1 से 4 प्रतिशत प्रदूषण होता है, लेकिन दिल्ली की मुख्यमंत्री को यह जवाब देना चाहिए कि बाकी प्रदूषण कहां से आता है। उन्होंने कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर भी निशाना साधा और कहा कि असंध के पूर्व विधायक शमशेर गोगी का भूपेंद्र हुड्डा पर दिया गया बयान ही कांग्रेस की सच्चाई है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले गोगी ने पहले अपना घर भरने का बयान देकर भाजपा की मदद की थी, जिसके लिए भाजपा उनका धन्यवाद करती है।
विज्ञापन


जींद में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर उन्होंने कहा कि किसानों को खाद की कमी नहीं आने देंगे। उतावलेपन में इस तरह के घटनाक्रम से सभी को बचना चाहिए। अब 28 अक्तूबर को एक और रैक लगा दी जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 50 लाख नए सदस्य बनाना लक्ष्य है। सभी नेता मिलकर इस अभियान को पूरा करेंगे। सभी सार्वजनिक स्थानों पर क्यूआर कोड लगाकर नए सदस्य बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed