फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   It is my responsibility to get water out of the fields: Jaiprakash Dalal

खेतों से पानी निकलवाने की जिम्मेदारी मेरी : जयप्रकाश दलाल

Sat, 06 Aug 2022 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
It is my responsibility to get water out of the fields: Jaiprakash Dalal
गोहाना। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने शुक्रवार को गोहाना और बरोदा हलके के विभिन्न गांवों का दौरा किया। खेतों में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि खेतों से पानी निकलवाने की जिम्मेदारी उनकी है। वह इसी काम के लिए गांवों में आए हैं, जिसे समयबद्धता के साथ पूरा करवाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसल खराब हुई है उन्हें सरकार से मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

कथूरा गांव में कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि वह खेतों से पानी निकलवाने के लिए ही आए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दो दिन के भीतर पानी निकालें। उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि वह उनका फोन नंबर ले लें, यदि दिए गए समय में निकासी न हो तो उन्हें सूचित करें। इसके बाद मंत्री ने कथूरा से रिंढ़ाना गांव की ओर निकले तो बीच रास्ते में उन्हें धनाना के किसान खड़े मिले। उन्होंने गाड़ी रुकवाकर किसानों से जलभराव की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। धनाना के ग्रामीणों ने जलनिकासी के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की मांग की, जिसे कृषि मंत्री ने मौके पर ही स्वीकृत कर लिया। इसके बाद मंत्री ने रिंढ़ाना पहुंचकर खेतों में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वहां से कृषि मंत्री बारिश के बीच गांव बनवासा में पंप हाउस पर पहुंचे। जहां किसानों से बात करते हुए जलनिकासी की समस्या के विषय में पूछा। यहां ग्रामीणों ने ट्यूबवेलों के लिए बिजली कनेक्शन दिलाने की मांग की, जिसके लिए उन्होंने मौके पर ही स्वीकृति प्रदान की। साथ ही उन्होंने चंडीगढ़ में आला अधिकारी को फोन पर निर्देश दिए कि वह क्षेत्र में जलभराव की स्थिति वाले गांवों का दौरा कर रिपोर्ट भेजें। जिससे समस्या का समाधान किया जा सके। गांव बरोदा में कृषि मंत्री ने किसानों को भरोसा दिया कि फिलहाल जलनिकासी के अस्थायी तौर पर पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कुछ भी करके खेतों से पानी निकालें। इसके लिए अतिरिक्त पंप या ट्रैक्टर आदि की जरूरत हो तो लें। ग्रामीणों से भी सहयोग लें और डीजल की व्यवस्था कराएं। इस दौरान भाजपा नेता योगेश्वर दत्त, एसडीएम आशीष वशिष्ठ, बीडीपीओ रोहित, डीएसपी मुकेश जाखड़, कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. अनिल सहरावत, भलेराम नरवाल, महाबीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed