{"_id":"639f453aac9f0a47ab6d5f53","slug":"ishika-jain-became-a-recluse-after-renouncing-worldly-love-and-took-initiation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: सांसारिक मोह-माया का त्याग कर वैरागन बनी ईशिका जैन ने ली दीक्षा, साध्वी नवेदिता के नाम से जानी जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: सांसारिक मोह-माया का त्याग कर वैरागन बनी ईशिका जैन ने ली दीक्षा, साध्वी नवेदिता के नाम से जानी जाएंगी
Sun, 18 Dec 2022 10:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 18 Dec 2022 10:22 PM IST
सार
रत्न शास्त्री उपेंद्र मुनि महाराज ने मंगल पाठ सुनाकर दीक्षा ग्रहण करवाई। वैरागन ईशिका जैन अब साध्वी नवेदिता के नाम से जानी जाएंगी। गांव मोहम्मदाबाद स्थित भगवान प्रेमसुख मंदिर में गजैन भागवती दीक्षा समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन
वैरागन ईशिका जैन को मंगल पाठ सुनाकर दीक्षा दिलाते रत्न शास्त्री उपेंद्र मुनि महाराज।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में गांव मोहम्मदाबाद स्थित भगवान प्रेमसुख मंदिर में रविवार को भगवान पारसनाथ व गुरु प्रेमसुख की जयंती पर जैन भागवती दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली निवासी वैरागन ईशिका जैन ने रत्न शास्त्री उपेंद्र मुनि महाराज, दादी गुरुणी विजय कुमारी महाराज व वंदना महाराज के सानिध्य में दीक्षा ग्रहण की। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष ललित पंवार, भगत सिंह बरौली व ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन राजवीर ने शिरकत की।
विज्ञापन
इससे पहले भगवान प्रेमसुख मंदिर से बैंड, ढोल-ताशों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर गांव मोहम्मदाबाद के मुख्य मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां रत्न शास्त्री उपेंद्र मुनि महाराज ने मंगल पाठ सुनाते हुए वैरागन ईशिका जैन को सांसारिक मोह माया के पथ का त्याग करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
इस दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने दीक्षार्थी का स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जैन मुनि महाराज व महासाध्वियों ने दीक्षार्थी ईशिका जैन को आशीर्वाद दिया। इसके पश्चात वैरागन ईशिका जैन का बाना बदलवाकर बाल मुंडवाए गए और उन्हें साध्वी वेश में पंडाल में लाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद रत्न शास्त्री उपेंद्र मुनि महाराज ने वैरागन ईशिका जैन को मंगल पाठ सुनाकर दीक्षा दी। दीक्षा ग्रहण करने के बाद वैरागन ईशिका जैन को अब साध्वी नवेदिता के नाम से जाना जाएगा। कार्यक्रम में भगवान प्रेमसुख विद्यापीठ व दिल्ली के राखी खेड़ा प्रेम सुखजैन मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस मौके पर सुख दर्शन मुनि महाराज, महादेव मुनि महाराज, इंद्रेश मुनि महाराज, प्रशांत मुनि महाराज, सहदेव मुनि महाराज और महा साध्वी वंदना महाराज, दिव्या महाराज, अनुप्रेक्षा महाराज व हर्षाली महाराज मौजूद रही।