फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Irregularities in the registries... Two registries were not done by opening the tehsil late at night

Sonipat News: रजिस्ट्रियों में अनियमितता... देर रात तहसील खोलकर एक नहीं की थीं दो रजिस्ट्री

Sun, 28 May 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 May 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in the registries... Two registries were not done by opening the tehsil late at night
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। तहसील में देर रात एक नहीं बल्कि दो रजिस्ट्री की गई थीं। दोनों रजिस्ट्री को रात को साढ़े 10 बजे के बाद तहसील कार्यालय दोबारा खोलकर किया गया। मामले के खुलासे के बाद जब इसकी जानकारी राजस्व विभाग में पहुंची तो उप मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। इन मामलों में दो दिन पहले सरकार उपायुक्त से पूरी रिपोर्ट मांग चुकी है। इस रिपोर्ट के आधार पर अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

28 फरवरी की रात को करीब पौने 11 बजे सोनीपत तहसील में रजिस्ट्री किए जाने का पता लगा था। दो दिन पहले मामला सामने आने पर सवाल उठे थे। कहा गया था कि नियमों को ताक पर रखते हुए इतनी रात को रजिस्ट्री किस कारण से की गई। एक कंपनी को सात एकड़ जमीन बेची जानी थी, जिसके लिए कंपनी ने टोकन भी ले लिया था। यह रजिस्ट्री कार्यालय समय में नहीं हो पाई तो रात करीब पौने 11 बजे फिर से कार्यालय खोला गया और रजिस्ट्री की गई थी।
विज्ञापन

पहले पता लगा था कि 28 फरवरी की रात को गांव राठधना की सात एकड़ भूमि इंडिया बुल्स व नीलगिरी कंपनी ने मोरिवी होम्स कंपनी को बेची थी। अब इस मामले में एक और खुलासा हुआ है। पता लगा है कि उस रात एक नहीं, बल्कि दो रजिस्ट्री हुई थीं। दूसरी रजिस्ट्री भी राठधना में एक एकड़ जमीन की हुई थी। यह जमीन कंपनी की ओर से दिल्ली की एक महिला को बेची गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आदेश पर राजस्व विभाग के वित्तायुक्त ने सोनीपत के डीसी ललित सिवाच को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है। पत्र में सोनीपत तहसील में रात को हुई दोनों रजिस्ट्री के अलावा गन्नौर तहसील में एक ही दिन में हुई 77 रजिस्ट्री की रिपोर्ट भी मांगी गई है। अगर रिपोर्ट में अनियमितता मिली तो कई पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed