फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Investigation completed on house of businessman Mangla and institutions in Sonipat of Haryana

आयकर छापा: व्यवसायी मंगला के घर व संस्थानों से मिले नकदी, आभूषण और कागजात सील, गणना का कार्य होगा

Sun, 27 Feb 2022 09:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 27 Feb 2022 09:38 PM IST
सार

पांच दिन में गेटवे शिक्षण संस्थान के मालिक के घर व शिक्षण संस्थानों में जांच पूरी हुई है। सील किए गए कागजात, नकदी, ज्वेलरी व रिकॉर्ड पानीपत कार्यालय में जमा कराए गए हैं। सोमवार को इनकी गणना का कार्य होगा। 

विज्ञापन
Investigation completed on house of businessman Mangla and institutions in Sonipat of Haryana
सोनीपत में आयकर विभाग के छापे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो )

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में गेटवे शिक्षण संस्थान के मालिक व बड़े कारोबारी हरिप्रकाश मंगला व उनके सहयोगियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की जांच रविवार सुबह पूरी हो गई। नकदी, आभूषण व कागजात सील कर उनका रिकॉर्ड बना लिया गया है। आयकर विभाग की टीमों ने उनकी कोठी व अन्य प्रतिष्ठानों से मिले कागजात, नकदी, ज्वेलरी व रिकॉर्ड पानीपत कार्यालय में जमा करवा दिए हैं। जिनकी गणना का कार्य सोमवार शाम तक हो पाएगा। आयकर विभाग की टीम वापस लौट गई है। 

विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि गेटवे शिक्षण संस्थान के मालिक हरिप्रकाश मंगला अपने रिश्तेदारों व सहयोगियों के साथ मिलकर व्यवसाय कर रहे हैं। इसमें अनियमितता बरती जा रही है। जिस पर 23 फरवरी को सुबह सात बजे उनकी कोठी संख्या 106 व 119, गेटवे शिक्षण संस्थान समेत अन्य स्थानों पर एक साथ छापे मारे गए थे।
विज्ञापन


पंचकूला की टीम के नेतृत्व में पानीपत, गुरुग्राम, दिल्ली आदि जगहों से आई टीमों को सोनीपत के साथ ही उनेक रिश्तेदारों के यहां दिल्ली, गुरुग्राम व हिसार में भेजा गया था। आयकर की टीमों ने अलग-अलग स्थानों से कागजात, चल-अचल संपत्ति का रिकार्ड खंगाला। रविवार सुबह तक सभी ठिकानों पर कार्रवाई को पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने आभूषण, नकदी व कागजात आदि तमाम रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं। वहीं, सतेंद्र व जसबीर के आवासों पर भी छापा मारने के दौरान रिकॉर्ड कब्जे में ले लिए गए। इसके बाद टीम वापस लौट गई। बताया गया है कि करीब 24 घंटे में पूरी गणना व मिलान क बाद मामले में जानकारी दी जाएगी। 


आयकर विभाग की कार्रवाई चंडीगढ़ मुख्यालय के आयकर विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर ऑफ इन्वेस्टिगेशन आनंद झा व एडिशनल डायरेक्टर ऑफ इन्वेस्टिगेशन, फरीदाबाद भारतभूषण गर्ग के नेतृत्व में की गई। इसके अलावा पानीपत के डिप्टी डायरेक्टर मोहनीश डिगरा के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम भी इस कार्रवाई में जुटी रही। बताया गया है कि नकदी, आभूषण व कागजात सील कर उनका रिकॉर्ड बना लिया गया है। सभी टीमों से जानकारी जुटाई जा रही है। सोमवार शाम तक पूरी गणना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed