फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   International Kukkiwon Cup gold medalist Palak welcomed

Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय कुककिवोन कप की स्वर्ण पदक विजेता पलक का स्वागत

Mon, 13 Oct 2025 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
International Kukkiwon Cup gold medalist Palak welcomed
फोटो 04- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी, प्राचार्य डाॅ.
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय कुककिवोन कप प्रतियोगिता-2025 में ताइक्वांडो खिलाड़ी पलक शर्मा का स्वर्ण पदक जीतने पर जीवीएम कन्या महाविद्यालय में स्वागत किया गया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी, प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

जीवीएम कन्या महाविद्यालय की खेल प्रभारी अन्नु ने बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में 9 से 12 अक्तूबर तक हुई प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पलक शर्मा ने 62 किलोग्राम भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व किया और स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने कहा कि अन्य छात्राओं को भी पलक शर्मा से प्रेरणा लेकर पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेना चाहिए। खेलों में अपना कॅरिअर बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
महिला और एआई विषय पर कार्यशाला संपन्न
सोनीपत । महाविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के तत्वावधान में महिला व एआई विषय पर चल रही 6 दिवसीय कार्यशाला सोमवार को संपन्न हो गई। प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता सोनू ने छात्राओं को संबंधित विषयों की जानकारी दी। कार्यशाला के माध्यम से उद्योगों व छात्राओं के बीच के अंतर को दूर करने का प्रयास किया गया।
विद्यार्थियों को औद्योगिक इकाइयों में रोजगार के अवसरों की भी जानकारी मिली। कार्यक्रम में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के अध्यक्ष राकेश जुनेजा, मीनू सुखीजा, प्रीति, अंशू, डाॅ. मोनिका, रितु, पारूल मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed